{"_id":"5a0210dc4f1c1b0d698ba187","slug":"151510084828-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पांच साल में हो नोट बंदी, जब होगा देश का हर नागरिक एक समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पांच साल में हो नोट बंदी, जब होगा देश का हर नागरिक एक समान
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
नोटबंदी को हुए पूरा एक वर्ष हो गया है। एक वर्ष पूरा होने के बाद जब शहर वासियों से बातचीत की गई तो सभी की अलग-अलग राय सामने आई। किसी ने नोटबंदी के असर से भ्रष्टाचार कम होने की बात कही तो किसी ने इसे बिजनेस में बढ़ोतरी बताया। नोटबंदी से अधिकतर लोग खुश नजर आए। साथ ही उन्होंने तो यहां तक कहा कि इस तरह नोटबंदी हर पांच साल में होनी चाहिए।
अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष नवंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट बंदी करके देश हित में बहुत बड़ा कदम उठाया था। इससे देश में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक लगाम लगी है। जो लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे थे वे भ्रष्टाचारी थे। उन्होंने कहा कि साफ और संगठित तरीके से काम करने वाले को नोटबंदी से फायदा हुआ है और कच्चे व बिना बिल पर काम करने वाले को नुकसान हुआ है।
सेक्टर-6 निवासी रामकुमार दहिया ने कहा कि नोट बंदी की शुरूआत में तो लोगों को कुछ दिक्कत आई थी। मगर अब किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही। सब कुछ पहले जैसा हो गया है। भ्रष्टाचार भी काफी हद तक कम हो गया है। मोदी द्वारा पेमेंट का लेन-देन भी चैक व ऑनलाइन करने का सिस्टम भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
लाइनपार निवासी रवींद्र कुमार ने कहा कि नोटबंदी के बाद एक बार तो काम धंधों में काफी मंदी आ गई थी। मगर पिछले तीन-चार महीने से हल्की तेजी आई है। धीरे-धीरे बिजनेस अब बढ़ने लगा है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीने बाद सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा।
आर्कीटेक्ट विनोद कुमार ने कहा कि नोटबंदी से एक और बड़ा फायदा गोल्ड बाजार को हुआ है, क्योंकि अब लोग नोट रखने के बजाय सोने में पैसा इनवेस्ट करने लगे हैं। इससे सोने के बाजार में भी तेजी है। उन्होंने कहा कि देश में हर पांच साल में इस तरह की नोटबंदी हो जाएगी तो देश का हर नागरिक एक समान हो जाएगा। न कोई गरीब रहेगा और न ही कोई अमीर।
- किसी ने भ्रष्टाचार कम होने की बात कही तो किसी ने बिजनेस में बढ़ोतरी बताया