{"_id":"59ff782c4f1c1bdb538bb296","slug":"151509914668-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन चेतना रैली निकाल दिया नशा व मांसाहार त्यागने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन चेतना रैली निकाल दिया नशा व मांसाहार त्यागने का संदेश
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा और मांसाहार त्यागने का दिया संदेश
चरखी दादरी।
भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से रविवार को शहर के विभिन्न वार्डों में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान संगठन की जिला अध्यक्ष योगाचार्य अनीता ने जन जागरण संदेश रैली में धार्मिक आडंबरों से दूर रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जीवन को जीना है तो इसे संपूर्ण रूप से व्यसनों से छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्राणियों का भला भी हमारे क्रिया कलापों में निहित होना चाहिए। जन जागरण संदेश रैली में नागरिकों से नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए योगदान देने की अपील की गई। इस दौरान वार्डवासियों को नशे व मांसाहार के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान वार्ड 14 में अभिषेक सैनी, वार्ड 13 में रामेश्वर सैनी व मोहन वर्मा तथा वार्ड 12 में राजकुमार के घर पर मां जगदंबा की आरती की गई। रैली के दौरान संगठन के सदस्य मास्टर अरविंद, राजकुमार फौगाट, सुशीला, तेजप्रकाश सैनी, ओजस्वी जांघू, मीना कुमारी आदि उपस्थित थे।