{"_id":"59a5ca194f1c1b49738b4625","slug":"151504037401-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन स्पर्धा में हितेश व अमन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन स्पर्धा में हितेश व अमन प्रथम
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन स्पर्धा में हितेश और अमन प्रथम
चरखी दादरी।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर न्यू एरा स्कूल में बैडमिंटन और रिंग थ्रो स्पर्धाएं डीपीई बलवान सिंह व टीम मैनेजर महेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित करवाई गई। बैडमिंटन स्पर्धा में रामानुजन सदन से हितेश व अमन ने प्रथम, कलाम सदन से विकास व पंकज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार दूसरे वर्ग में रमन सदन के अंशु व आदित्य ने प्रथम, रमन देव व गौतम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा आयोजित रिंग थ्रो स्पर्धा में जनिस व करण प्रथम, अंशुल व अर्पित दूसरे और कुनाल व गरिमा तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन समिति ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।