फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सांखोल के विजय राठी ने लखनऊ में जीता कांस्य पदक

सांखोल के विजय राठी ने लखनऊ में जीता कांस्य पदक

Fri, 16 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सांखोल के विजय राठी ने लखनऊ में जीता कांस्य पदक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर से सटे सांखोल गांव के होनहार खिलाड़ी विजय राठी ने लखनऊ में हुई 15वीं नेशनल फेडरेशन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेकर 10 किलोमीटर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम देश में रोशन किया है। प्रतियोगिता के बारे में जीत राठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक 15वीं नेशनल फेडरेशन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। देश भर से पहुंचे खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया था। सांखोल गांव के विजय राठी ने इसमें भाग लेते हुए 10 किलोमीटर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता है।
विजय राठी की उपलब्धियां
विजय राठी ने बताया कि उसने स्टेट 2011 में अंडर 16 में रजत पदक, 2012 स्टेट में 3 किलोमीटर में स्वर्ण पदक, 2012 नार्थ जोन में रजत पदक, 2013 में 3 किलोमीटर में स्वर्ण पदक, नार्थ जोन 2013 में रजत पदक, 2013 इंटर जोन में कांस्य पदक, 2014 स्टेट 3 किलोमीटर में पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक, 2014 क्रास कंट्री 6 किलोमीटर में पहला स्थान के साथ स्वर्ण पदक, अंडर 18 में 6 किलोमीटर क्रास कंट्री में कांस्य पदक, 2015 में हरियाणा स्टेट 5 किलोमीटर में प्रथम रहते हुए स्वर्ण पदक, 2016 इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक, 2016 हरियाणा स्टेट 10 किलोमीटर में पहले स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक, 2016 आल इंडिया यूनिवर्सिटी में व्यक्तिगत स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक, 10 नवंबर 2016 को तमीलनाडू के कोयमबटूर में हुई जूनियर नेशनल में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक और 2017 में 10 से 12 जून को लखनऊ में हुई 15वीं नेशनल फेडरेशन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

खेल प्रेमी सीटू बराही, मनोज सौलधा, बबलू सराय, रविंद्र दूहन, राजेश दलाल, मुकेश राठी सहित अनेक ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने विजय राठी को पदक जीतने की बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विजय राठी ने खेल प्रेमियों को विश्वास दिलाया कि वह भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में और कड़ी मेहनत करके इससे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांखोल के विजय राठी ने लखनऊ में जीता कांस्य पदक
-10 किलोमीटर में पाया तीसरा स्थान
-10 से 12 जून तक लखनऊ में हुई थी चैंपियनशिप

-फोटो 3 : जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते गए कांस्य पदक को दिखाते हुए विजय राठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed