फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   15 relief camps started in Dharamshala and community centers for flood victims

Jhajjar-Bahadurgarh News: जल भराव पीड़ितों के लिए धर्मशाला व सामुदायिक केंद्रों में 15 राहत शिविर शुरू

Mon, 08 Sep 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
15 relief camps started in Dharamshala and community centers for flood victims
फोटो 66 : अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम नसीब कुमार। स्रोत सूचना विभाग
बहादुरगढ़। मुंगेशपुर ड्रेन पर सेना द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। तटबंधो को मजबूत करने के लिए सिंचाई विभाग,एसडीआरएफ व नप की टीमों की ओर से लगातार कार्य जारी है। ड्रेन का कटाव रोक दिया गया है। पूरा प्रशासन और सभी विभाग जल भराव की समस्या के निदान के लिए सजगता के साथ जुटे हुए हैं। दिल्ली की सीमा में मुंगेशपुर ड्रेन में कुछ रूकावट आई है, हमारे अधिकारी निरंतर दिल्ली के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। जल्द ही मुंगेशपुर ड्रेन में जलनिकासी पूरी क्षमता के साथ हो जाएगी। कुछ घरों में पानी भर गया है, प्रशासन ने इनके लिए राहत शिविर शुरू किए हुए हैं। शहर में 15 राहत शिविर बनाए गए हैं। नगर परिषद की टीमें जल भराव पीडि़तों की निरंतर मदद कर रही हैं। बिमारियों की रोकथाम के लिए मेडिकल टीमें अपना कार्य कर रही हैं। किसी भी नागरिक को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार और प्रशासन मदद को निरंतर तत्पर है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिला भर में हुई भारी बारिश के कारण 97 गांवों की साढ़े 15 हजार एकड़ कृषि भूमि में जलभराव की रिपोर्ट मिली है। किसान खराब हुई फसल का ब्योरा किसान क्षति पूर्ति पोर्टल दर्ज करवाएं। पोर्टल 15 सितंबर तक खोला गया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ शहर में इन जगहों पर बनाए गए राहत शिविर
छोटूराम धर्मशाला,पंजाबी धर्मशाला,देवकरण धर्मशाला,दीनबंधु धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, माहेश्वरी धर्मशाला, लख्मीचंद धर्मशाला, चार नलकों वाली धर्मशाला, हनुमान मंदिर धर्मशाला, बंदा बैरागी धर्मशाला, नामदेव व अजोध्या प्रसाद धर्मशाला को चिन्हित किया गया है। इन राहत शिविरों में नागरिकों को आश्रय दिया जा रहा है। इन स्थानों पर किसी प्रकार की जानकारी के लिए कृष्ण कानूनगो (9518007733), संजय कानूनगो (9671768984) और नरेंद्र कानूनगो (9813120948) पर नागरिक संपर्क कर सकते हैं।

फोटो 66 : अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम नसीब कुमार। स्रोत सूचना विभाग

फोटो 66 : अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम नसीब कुमार। स्रोत सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed