{"_id":"5c7d747fbdec2214183526c8","slug":"141551725695-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके पर सेल्समैन से मारपीट कर नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके पर सेल्समैन से मारपीट कर नकदी छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। गांव मांढ़ी हरिया में रविवार रात युवकों ने शराब ठेके पर लूटपाट की। आरोपी सेल्समैन के साथ मारपीट कर करीब 45 हजार की नकदी व शराब की बोतलें भी ले गए। बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव मांढ़ी हरिया में पांच- छह युवकों ने शराब के ठेके पर उत्पात मचाया। युवक ठेके पर मौजूद सेल्समैन संदीप से मारपीट कर करीब 45 हजार की नकदी व कुछ शराब की बोतल ले गए। पुलिस को दी शिकायत में सेल्समैन संदीप ने बताया कि रात को वह शराब ठेके पर मौजूद था इस दौरान पांच-छह युवक बाइक पर सवार होकर ठेके पर आए। युवकों ने सेल्समैन से शराब मांगी।
इस दौरान उन युवकों ने सेल्समैन पर हमला कर दिया और गल्ले में रखे करीब 45 हजार रुपये व कुछ मात्रा में शराब ले गए। संदीप को काफी चोटें आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को दादरी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिवानी रेफर कर दिया। बाढड़ा थाना प्रभारी रामौतार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल चुकी है। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।