{"_id":"5c71a1ebbdec22297827bad6","slug":"141550950891-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने मांगों के लिए शहर में रोष जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने मांगों के लिए शहर में रोष जुलूस निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों के लिए शहर में रोष जुलूस निकाला और उपायुक्त कार्यालय में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अगर 25 फरवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के सिविल अस्पताल परिसर में एचएचएम कर्मचारियों का गत पांच फरवरी से धरना एवं प्रदर्शन जारी है। कर्मचारी धरने पर बैठकर सरकार से मांगें पूरी करवाए जाने की मांग करते आ रहे हैं।
शनिवार को एनएचएम कर्मचारी सिविल अस्पताल में एकत्रित होकर शहर के बस स्टैंड रोड से होकर मेन बाजारों से रोष जुलूस निकाला। बाद में कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त कार्यालय में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वे पांच फरवरी से मांगों के लिए धरना दे रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है। सरकार की ओर से नाजायज तौर पर कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा रहा है जो सरासर अनुचित है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगों के लिए वे पिछले एक साल से समय- समय विभिन्न उच्चाधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। केवल आश्वासन दे दिया जाता है। कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा कि अगर 25 फरवरी तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो सीएम आवास का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। इस अवसर पर काफी संख्या में एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।