फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गांव लोहट की गलियों में कीचड़ से लोग परेशान, ग्रामीणों में शासन व प्रशासन के प्रति रोष

गांव लोहट की गलियों में कीचड़ से लोग परेशान, ग्रामीणों में शासन व प्रशासन के प्रति रोष

Fri, 22 Feb 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
गांव लोहट की गलियों में कीचड़ से लोग परेशान, ग्रामीणों में शासन व प्रशासन के प्रति रोष
अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन

बादली। दिल्ली सीमा पर बसे गांव लोहट में गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान है। बार-बार ग्रामीण अपने स्तर पर केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से लेकर विभाग के अधिकारियों से समाधान की मांग कर जा चुके हैं। मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया। गलियों में भरे कीचड़ से ग्रामीणों में शासन व प्रशासन के प्रति भी रोष बना है। ग्रामीण महिला कैलाश, मुकेश, कांता, चंद्रकला, ऊषा, कविता, अनिता, निशा, ममता, नीलम, चरण सिंह, नरेश विरेन्द्र, दिलबाग, गुलशन, साहिल और हरिश का कहना है कि गांव की फि रनी पर स्थित पंचायत भवन व आगंनबाड़ी के पास गंदे पानी का जमाव रहता है। गांव की गलियों का पानी भरा रहता जिसके चलते ग्रामीणों को निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल भी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से गुहार भी लगा चुका है, मगर समस्या ज्यों त्यों ही बनी हुई है। वहीं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामकरण का कहना है कि समस्या का निरीक्षण कर समाधान करवाया जाएगा।
लोग बोले, हो रही है परेशानी
स्थानीय निवासी नरेश ने बताया कि फिरनी से निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी और कीचड़ से बदबू उठती है। मच्छर मक्खियों की संख्या बढ़ने लगी है और विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना है।
विज्ञापन



सुबह स्कूल जाते समय बच्चों को भी कीचड़ से गुजरना पड़ता है। पशुपालकों की समस्या बढ़ रही है। हर कोई कीचड़ से परेशान है जबकि पंचायत अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। कीचड़ भरने से गांव के हर वर्ग को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को भेजा प्रस्ताव
महिला सरपंच उर्मिला का कहना है कि पंचायत ने विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा दिया है। मंजूरी और बजट मिलते ही पानी निकासी का प्रबंध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed