{"_id":"5bf1cb98bdec2269602c6225","slug":"141542572952-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक के आधार पर नाकाबंदी लगाकर पकड़ी इनोवा, छानबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक के आधार पर नाकाबंदी लगाकर पकड़ी इनोवा, छानबीन जारी
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादली। पंजाब के पठानकोट से छीनी गई इनोवा गाड़ी संदिग्ध आतंकवादियों के पास जाने की सूचना पर विशेष अलर्ट रहते हुए झज्जर पुलिस भी सतर्क है। देश का गुप्तचर विभाग विशेष तौर पर स्लेटी कलर की इनोवा गाड़ी पर नजर रखे है। हर गाड़ी की तलाशी और पूरी जानकारी ली जा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को जिले से सटी सुल्तानपुर झील पर पहुंच रहे हैं।
रविवार को इसी आशंका के चलते पुलिस ने एक स्लेटी कलर की इनोवा गाड़ी का झज्जर से पीछा किया। विशेष सूचना पर बादली पुलिस चौकी के पास नाका लगाकर गाड़ी की घेराबंदी हुई। गाड़ी पर ऑन आर्मी ड्यूटी का स्टीकर भी लगा था जबकि कोई भी आर्मी अधिकारी गाड़ी के अंदर नहीं बैठा हुआ था। बहादुरगढ़ से सदर थाना पुलिस प्रभारी जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे और विशेष सतर्कता बरतते होते हुए दोनों युवकों को बादली पुलिस चौकी में बैठा लिया। युवकों ने पूछताछ में बताया कि वह आर्मी अधिकारी को लेकर आए थे। अधिकारी के दो कुत्ते भी उनके साथ थे। मगर युवक पूरी तरह से यह सच नहीं बता सके कि अधिकारी और कुत्तों को कहां छोड़ा है। ऐसे में पुलिस की जांच और पूछताछ बढ़ गई। सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि वह झांसी जिले के बबिना आर्मी कैंप के रहने वाले अखिल और अर्जुन हैं।
आज आएंगे पीएम मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को सुल्तानपुर झील पर पहुंच रहे हैं। पीएम एक जनसभा को संबोधित करते हुए केएमपी सहित कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ऐेेसे में पुलिस क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरते हुए है। इसी को लेकर झज्जर में पुलिस ने इनोवा गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन
पता सही नहीं बताने पर बढ़ा शक
गाड़ी में बैठे दो अखिल और अर्जुन युवकों से पूछताछ की गई तो दोनों युवकों ने अपना पता गलत बताया। इस पर पुलिस का अंदेशा बढ़ गया। एक युवक ने तो पुलिस को अपने पिता का नाम भी गलत बताया जबकि पूरी जानकारी भी सही तरीके से नहीं दे सके। दोनों युवकों से पुलिस विशेष पूछताछ करती रही।
नहीं पहचान पाए ढाबा
पूछताछ के लिए पुलिस दोनों युवकों को फर्रुखनगर भी ले गई। युवक वह ढाबा भी नहीं पहचान सके, जहां पर उन्होंने बैठकर खाना लिया था। पुलिस का शक बढ़ा तो युवकों के परिजनों को से बातचीत की गई। हालांकि बातचीत के बाद परिजनों ने भी बादली पहुंचने की बात कही है। इनोवा गाड़ी के कागजात और नंबर प्लेट सही होने से पुलिस ने कुछ राहत जरूर ली है।
चोरी के बाद हाई अलर्ट
पांच दिन पहले रात के समय पठानकोट के माधोपुर से इलाके से चार संदिग्ध एक सिल्वर कलर की इनोवा गाड़ी को छीनकर भागे हैं। पंजाब में घटना के बाद हाई अलर्ट जारी है क्योंकि चार संदिग्ध युवकों ने जम्मू-कश्मीर से पठानकोट के लिए गाड़ी को हायर किया था। मामले की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में है। हथियारबंद संदिग्धों द्वारा छीनी गई इनोवा का नंबर जेके 02 एडब्ल्यू 0922 जारी किया गया है। इसी तरह की कार लूट घटना के बाद 2016 पठानकोट में सेना के बेस कैंप पर आतंकी हमला हुआ था।
परिजनों के आने पर छोड़ देंगे युवकों को
शक के आधार पर गाड़ी को युवकों के साथ पकड़ा गया। युवकों द्वारा शुरू में झूठ बोलने पर अंदेशा बढ़ गया। बाद में छानबीन के बाद युवकों के परिजनों को बुलवाया गया है। परिजनों के आने पर युवकों को छोड़ दिया जाएगा। दोनों युवकों ने अपनी सही पहचान बाद में झांसी जिले के बबिना आर्मी कैंप के रहने वाले अखिल और अर्जुन के रूप में बतलाई है।
जसबीर सिंह, एसएचओ, थाना सदर।