{"_id":"5bf1b75fbdec2269612ad884","slug":"141542567775-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"== बिजली निगम डिस्कनेक्ट हुए 10 हजार लोगों के साथ फिर से नाता जोड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
== बिजली निगम डिस्कनेक्ट हुए 10 हजार लोगों के साथ फिर से नाता जोड़ेगा
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। बिजली निगम रूठे उपभोक्ताओं को मनाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से अपना कनेक्शन कटवा रखा है, निगम उनको कनेक्शन जारी कर फिर से नाता जोड़ेगा ताकि उपभोक्ता को निगम की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। ऐसे में उपभोक्ताओं को निगम विशेष रियायतें देगा। बिजली ने इसके लिए अब रोजाना खुला दरबार लगाने की प्लानिंग तैयार कर ली है। निगम ने लिए इसके लिए 10 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
जिले की आपूर्ति में सुधार करने के साथ- साथ बिजली निगम अब राजस्व बढ़ाने की प्लानिंग तैयार कर रहा है। शहर में इस समय करीब 15 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। शहर की रोजाना बिजली खपत करीब तीन लाख यूनिट है। बिजली निगम के सामने अक्सर डिफाल्टर उपभोक्ताओं को लेकर ज्यादा दिक्कत बनी रहती है। बहुत से कनेक्शन धारक ऐसे हैं जिनकी धारण यह बनी रहती है कि बिजली बिल माफी योजना का कभी न कभी उसे लाभ मिल जाएगा ऐसे स्थिति में उपभोक्ता बिल जमा करना बंद कर देता है। बिल के बकाया के रूप में उसकी मोटी रकम बन जाती है। इससे निगम को भी काफी आर्थिक लोस झेलना पड़ता है।
अब निगम ने तैयार किया नया
अब बिजली निगम ने इसके लिए नया प्लान तैयार किया है, ताकि ऐसे उपभोक्ताओं की मानसिकता में बदलाव कर उनको फायदे की राह दिखाई जा सके। इसके लिए निगम ऐसे उपभोक्ताओं के प्रति अलग रवैया अपनाने जा रहा है। जिस उपभोक्ता ने कई सालों से अपना कनेक्शन कटवा रखा है और उसका बिजली निगम की तरफ लाखों रुपये का बकाया चला आ रहा है ऐसे उपभोक्ताओं को निगम अधिकारी अब मनाए जाने का प्रयास करेंगे। उनको बकाया बिल राशि को ठीक कर बिल जमा करवाया जाएगा और उनके कनेक्शन को भी नए सिरे से जोड़ा जाएगा ताकि वह निगम की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
हर दिन लगेगा अब खुला दरबार
इसके लिए बिजली निगम अब हर दिन किसी न किसी गांव व शहर में खुला दरबार लगाएगा। इसकी जिम्मेदारी निगम के एसडीओ को सौंपी गई है। कार्यकारी अभियंता भी ऐसे दरबार में समय- समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। खुले दरबार के तहत पुराने एवं डिफाल्टर उपभोक्ताओं को विशेष तौर पर फोकस किया जाएगा। इन उपभोक्ताओं में दुकानदार व घरेलू उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा। जिन घरों में पांच किलोवाट तक का लोड है ऐसे उपभोक्ताओं को इस प्लान में शामिल किया जाएगा। अब तक बिजली निगम 10 करोड़ के बकाया बिल माफ कर चुका है। दो हजार लोगों को अब तक इसका फायदा पहुंचाया गया है। निगम ने इस सुविधा के लिए 10 हजार उपभोक्ताओं का तारगेट रखा है। खुले दरबार के जरिए निगम हर बिजली उपभोक्ता तक पहुंचेगा और उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का भी समाधान करेगा।
एसडीओ स्तर के अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 10 हजार लोगों को सुविधा दिए जाने की प्लानिंग पर काम चल रहा है। अब हर रोज खुला दरबार लगाया जाएगा। - कार्यकारी अभियंता, ओमबीर लांबा, बिजली निगम