फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वर्कशॉप से नकदी व मोबाइल सहित नौकर ने छह ब्लैंक चैक चुराए, बैंक में कैश कराने शहर पहुंचा तो पुलिस ने पकड़ा

वर्कशॉप से नकदी व मोबाइल सहित नौकर ने छह ब्लैंक चैक चुराए, बैंक में कैश कराने शहर पहुंचा तो पुलिस ने पकड़ा

Sun, 29 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
वर्कशॉप से नकदी व मोबाइल सहित नौकर ने छह ब्लैंक चैक चुराए, बैंक में कैश कराने शहर पहुंचा तो पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव भैरवी स्थित एक वर्कशॉप से दो मोबाइल, नकदी और चेक चोरी करने के आरोपी नौकर को सदर थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर पांच-पांच लाख की अमाउंट भरकर क्लियर कराने के लिए बैंक में लगा दिए थे। सदर पुलिस ने यूनियन बैंक से ये चेक भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उससे दो चेक और बरामद हुए। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी अनिल के रूप में हुई है।
पिछले रविवार पुलिस को दी शिकायत में भैरवी निवासी प्रीत सिंह ने बताया कि गांव में कैलाश बेरिंग स्टोर नाम से उसकी वर्कशॉप है। प्रीत सिंह ने बताया कि उसके यहां मध्यप्रदेश निवासी अनिल नौकरी करता था। गत 21 जुलाई को वह वर्कशॉप से दो मोबाइल फोन और करीब 15 हजार रुपये की नकदी सहित ब्लैंक चेक चोरी कर फरार हो गया। जब वह वर्कशॉप पर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। उसने अनिल से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आया। इसके बाद उसने दो दिन तक इंतजार भी किया लेकिन अनिल के वापस न आने पर इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार सुबह आरोपी बैंक में चेक जमा कराने दादरी आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी अनिल के कब्जे से पुलिस को चार हजार की नकदी, दोनों मोबाइल फोन व छह चेक बरामद हुए। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीन कौशिक ने बताया कि आरोपी के पास से मौके पर ही पुलिस ने दो ब्लैंक चेक भी बरामद किए। इसके बाद पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि फर्म के दो चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर उसने पांच-पांच लाख की अमाउंट भरकर कैश करवाने के लिए बैंक में जमा करवा दिए थे। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम बैंक पहुंची और दोनों चैक बरामद कर लिए। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था और इस दौरान भी आरोपी की निशानदेही पर दो चेक पुलिस ने बरामद किए। शनिवार सुबह पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा से कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed