फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   24 एमएम बारिश से ही बिगड़ा शहर का सीवरेज सिस्टम, गलियों और सड़कों पर दो फुट पानी जमा

24 एमएम बारिश से ही बिगड़ा शहर का सीवरेज सिस्टम, गलियों और सड़कों पर दो फुट पानी जमा

Sun, 22 Jul 2018 06:09 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
24 एमएम बारिश से ही बिगड़ा शहर का सीवरेज सिस्टम, गलियों और सड़कों पर दो फुट पानी जमा
24 एमएम बारिश से ही बिगड़ा शहर का सीवरेज सिस्टम, गलियों और सड़कों पर दो फुट पानी जमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध न होने से शहर में स्थिति बेहद खराब हो गई है। शनिवार को दादरी शहर का सीवरेज सिस्टम 24 एमएम बारिश भी नहीं झेल पाया और गलियों और प्रमुख सड़कों पर दो फुट तक पानी जमा हो गया। सीवरेज के जरिए शहर के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सीवरेज के बैक मारने से शहर की सड़कों पर जमा हो गया। वहीं, बाढड़ा में शनिवार को 45 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
इस बार जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के बरसाती पानी निकासी के दावे पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। मानसून सीजन का 10 लाख का बजट शहरवासियों के काम नहीं आया। वैसे ही इस बार जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून की तैयारियों पूरी नहीं हो सकी थी। बाद में दबाव बढ़ने पर आनन-फानन में जनस्वास्थ्य विभाग ने बरसाती नालों की सफाई करवाई तथा कई भागों में पंप सिस्टम भी लगवाए गए लेकिन यह सब इस समय नकारा साबित हो रहे हैं। शनिवार को हुई बारिश से जलभराव होने पर लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। शहर के मेन बाजार रोड, लाजपतराय चौक, परशुराम चौक के आसपास, किला मैदान रोड, दिल्ली रोड, काठमंडी क्षेत्र, नगर परिषद क्षेत्र, गांधी नगर सहित कई निचले भागों में भारी मात्रा में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी का जमाव होने से वाहनों के पहिये थम गए। खासकर दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री था जो शनिवार को गिरकर 27 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश होने पर लोगों को गर्मी से निजात मिल रही है। बारिश कपास, बाजरा, ग्वार व ज्वार की फसलों के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन

परशुराम चौक पर थमा ट्रैफिक
बारिश के बाद परशुराम चौक व बस स्टैंड रोड पर जलभराव हो गया और इसके चलते कई वाहन पानी में बंद हो गए। इनके चलते मुख्यमार्ग यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस बारिश के दौरान भी प्रयासरत रही। इस दौरान महिलाओं की स्कूटी पानी में बंद पड़ने पर वर्दी सहित पुलिसकर्मी ने घुटनों तक भरे पानी में घुसकर स्कूटी को बाहर निकाला। बस स्टैंड रोड पर दोपहर दो से सवा तीन बजे तक यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठमंडी सड़क और रेस्ट हाउस सड़क बनी तालाब
बारिश के चलते शहर की अंदरुनी गलियां ही नहीं मुख्य सड़कों पर भी जलभराव की स्थिति हो गई। परशुराम चौक से कोर्ट रोड पर करीब डेढ़ से दो फुट तक पानी जमा हो गया और यहां से पानी की निकासी कई घंटों बाद हो पाई। इसी तरह रेस्ट हाउस सड़क पर भी जलभराव की स्थिति रही और यहां से देर शाम तक पानी की निकासी नहीं हो पाई थी। वहीं, काठमंडी सड़क पर भी जलभराव होने से राहगीरों व दुकानदारों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी।

फोटो 15
तेज बरसात के चलते रोहतक रोड पर छाए धुंधलेपन के बीच वाहनों की लाइटे जला कर गुजरते चालक।
फोटो 16
बरसात के दौरान रोहतक रोड के बीच से गुजरता स्कूटी चालक
फोटो 17
तेज बरसात से गुजरती स्कूली छात्राएं
फोटो 18
काठमंडी स्थित मुख्य बाजार की सड़क के बीच जलभराव से गुजरते वाहन चालक।
फोटो 19
परशुराम चौक के पास सरदार झाडू सिंह चौक को जाने वाली सड़क के बीच फैले बरसाती पानी से गुजरता वाहन चालक।
फोटो 20
सेवा सुरक्षा सहयोग की बानगी: परशुराम चौक के पास बरसाती पानी में खराब हुई स्कूटी चालक युवती की सहायता के लिए पानी के अंदर पहुंचा पुलिस कर्मी।
फोटो 21
बरसाती पानी में फंसी युवती की स्कूटी को बाहर निकालता पुलिस कर्मी।
फोटो 22
काठमंड़ी की मुख्य सड़क के बीच दूर तक फैला बरसाती पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed