फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सेल टैक्स विभाग भी मिल संचालक से वसूलेगा टैक्स, एसडीएम ने कमेटी स्टाफ की मिलीभगत रिपोर्ट डीसी को सौंपी

सेल टैक्स विभाग भी मिल संचालक से वसूलेगा टैक्स, एसडीएम ने कमेटी स्टाफ की मिलीभगत रिपोर्ट डीसी को सौंपी

Thu, 29 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सेल टैक्स विभाग भी मिल संचालक से वसूलेगा टैक्स, एसडीएम ने कमेटी स्टाफ की मिलीभगत रिपोर्ट डीसी को सौंपी
मिल में अवैध सरसों खरीद का मामला : एसडीएम ने मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ की मिलीभगत रिपोर्ट डीसी को सौंपी
विज्ञापन

चरखी दादरी। मकड़ानिया ऑयल मिल और मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मंगलवार शाम मिल में की गई कार्रवाई के बाद अब एसडीएम ने मिल संचालक से टैक्स की वसूली करने के लिए सेल्स टैक्स विभाग को पत्र लिख है। वहीं, मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ की अवैध सरसों बिक्री मामले में मिलीभगत की रिपोर्ट तैयार कर डीसी अजय सिंह तोमर को सौंप दी है। मार्केटिंग स्टाफ की मिलीभगत रिपोर्ट में एसडीएम ने एक कर्मचारी द्वारा उन्हें गुमराह करने का पहलू भी शामिल किया गया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले की जांच गहनता से होने पर कई बड़े नाम भी मिलीभगत में सामने आने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने बिना स्टॉक में एंट्री किए सरसों की किसानों से खरीद करने की गुप्त सूचना पर चिड़िया रोड स्थित मकड़ानिया ऑयल मिल में मंगलवार शाम छापेमारी की थी। इस दौरान मिल के अंदर करीब 50 क्विंटल सरसों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली मिली थी। यहां तैनात मार्केटिंग बोर्ड के ऑक्शन रिकॉर्डर से ट्रैक्टर की एंट्री संबंधी पूछताछ की तो उसने एंट्री होने की बात कही। एसडीएम ने जब रजिस्टर जांचा तो एंट्री नहीं मिली। गुमराह करने के प्रयास से खफा एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने मौके पर ही मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ को बुला लिया। कर्मचारी की मिलीभगत सामने आने पर मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ के पसीने छुट गए और वो हाथ जोड़कर माफी की गुहार लगाते नजर आए। अमर उजाला ने 28 फरवरी के संस्करण में इस औचक निरीक्षण पर ‘एसडीएम ने छापा मारा तो कर्मचारी करने लगे गुमराह, मिल संचालक पर लगाया जुर्माना’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। एसडीएम के आदेशों पर मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ ने मिल संचालक पर करीब 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन

बुधवार को भी एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। अमर उजाला से बातचीत में एसडीएम ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ की मिल संचालकों से मिलीभगत की शिकायत उन्हें पिछले कुछ दिनों से मिल रही थी। इस संबंध में वो पहले भी दिशा-निर्देश जारी करे चुके थे लेकिन इन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। अब मिल संचालक से मार्केटिंग फीस के साथ-साथ सेल्स टैक्स की वसूली भी की जाएगी। इसके लिए उन्होंने विभागाध्यक्ष को पत्र भी लिख दिया है। एसडीएम ने बताया कि जांच में इसके अलावा मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ की मिलीभगत भी सामने आई थी और इसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त को भी रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि जिस भी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत की बात जांच में सामने आएगी उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलों में अवैध स्टॉक पर पूर्व सचिव किए गए थे सस्पेंड
करीब डेढ़ साल पहले ऑयल मिलों में स्टॉक की गड़बड़ी पकड़ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की टीम भी पहुंची थी। इस दौरान चार मिलों में स्टॉक की गड़बड़ी मिली थी और बड़ी खामियां सामने आने पर टीम दो दिन तक मार्केटिंग बोर्ड कार्यालय में जमी रही थी। टीम के जाने के कुछ दिन बाद तत्कालीन मार्केटिंग बोर्ड सचिव को सस्पेंड भी किया गया था। इसके अलावा सीएम फ्लाइंग भी ऑयल मिलों के स्टॉक की जांच कर गड़बड़ी भी पकड़ चुकी हैं।


मिलों के बाहर पांच कर्मचारी तैनात, फिर भी पहुंच रही सरसों
मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी सीधा मिलों में सरसों जाने से रोकने के लिए पांच कर्मचारियों की तैनाती का दावा कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी मिलों में सरसों का अवैध स्टॉक किया जा रहा है।


मैंने आज सेल्स टैक्स विभाग केे पत्र लिखा है और अपनी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंप दी है। रिपोर्ट में मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ की मिलीभगत की बात भी बताई है। रिपोर्ट की जांच कर इन पर आगामी कार्रवाई जिला उपायुक्त ही अमल में लाएंगे।
- ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed