फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   32 साल पुराना ट्रांसफार्मर डैमेज, 10 गांवों में गहराया बिजली संकट

32 साल पुराना ट्रांसफार्मर डैमेज, 10 गांवों में गहराया बिजली संकट

Wed, 28 Mar 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
32 साल पुराना ट्रांसफार्मर डैमेज, 10 गांवों में गहराया बिजली संकट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव नूना माजरा स्थित 220 केवी पावर हाउस के 16 एमवीए ट्रांसफार्मर में सोमवार की रात फाल्ट आ गया। इससे पावर हाउस से जुड़े 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फरीदाबाद से आई एचवीपीएन इंजीनियरिंग टीम रिपेयरिंग में लगी हुई है, मगर देर शाम तक फाल्ट ठीक नहीं हो पाया था। अगर बुधवार सुबह तक फाल्ट ठीक नहीं होता है तो नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस कारण उक्त गांवों में आगामी चार-पांच दिन बिजली संकट गहराए रहने की आशंका है।
गांव नूना माजरा स्थित पावर हाउस से कई गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार की रात अचानक पावर हाउस के 16 एमवीए के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। इससे मांडोठी, मातन, टांडाहेड़ी, लोवा खुर्द, माजरा, सोलधा, जरदकपुर, देशलपुर, लुक्सर और गंगड़वा आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इधर, पावर हाउस में रातभर बिजली कर्मी फाल्ट को ठीक करने में लगे रहे, उधर बिना बिजली के इन गांवों के हजारों लोग परेशान रहे। सुबह तक भी फाल्ट दूर नहीं हुआ तो फरीदाबाद से एचवीपीएन की इंजीनियरिंग टीम यहां पहुंची। कर्मचारी शाम तक मरम्मत कार्य में लगे रहे, मगर फाल्ट दूर नहीं हुुआ।
विज्ञापन

32 साल पुराना है ट्रांसफार्मर
दरअसल, यह ट्रांसफार्मर 1986 में लगाया गया था। लगभग 32 बरस पुराने इस ट्रांसफार्मर में पहले भी एकाध बार छोटे फाल्ट हुए। मगर इस बार कई घंटों की मशक्कतों के बाद भी फाल्ट दूर नहीं हो पा रहा। मांडोठी निवासी जितेंद्र व माजरा निवासी सुनील ने कहा कि इतने पुराने ट्रांसफार्मर कै से लोड झेल पाएंगे। यदि इस ट्रांसफार्मर को पहले ही बदल दिया होता तो परेशान न होती। जल्द से जल्द फाल्ट को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु की जाए और जहां भी पुराने ट्रांसफार्मर हैं उन्हें बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो चार-पांच दिन छाया रहेगा संकट
अधिक पुराना होने और गंभीर फाल्ट की वजह से ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पा रहा है। यदि बुधवार सुबह तक यह ठीक नहीं होता है तो यहां नया ट्रांसफार्मर लगाना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में 4 से 5 दिन लग जाएंगे। इस वजह से तब तक उक्त गांवों में बिजली संकट छाया रहेगा। फिलहाल बिजली निगम की ओर से उक्त दसों गांवों में दूसरे पावर हाउस से रोक-रोक कर बिजली दी जा रही है।

बिजली का सदुपयोग और संयम रखे लोग : निगम
उधर, एक्सईएन एसके जैन ने कहा कि टीम मरम्मत कार्य में लगी हुई है। जल्द से जल्द फाल्ट दूर करने का प्रयास है। नया ट्रांसफार्मर लगाने की नौबत आई तो समय लग सकता है। किसी तरह व्यवस्था करके ग्रामीणों को बिजली दी जा रही है। लोग बिजली का सदुपयोग करे। संयम रखें और निगम का साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed