फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मंत्री के पास पहुंचा तुलाराम की प्रतिभा खंडित करने का मामला

मंत्री के पास पहुंचा तुलाराम की प्रतिभा खंडित करने का मामला

Tue, 30 Jan 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मंत्री के पास पहुंचा तुलाराम की प्रतिभा खंडित करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
गांव पाटौदा के खेल स्टेडियम में निर्माणाधीन राव तुलाराम की प्रतिमा को खंडित किए जाने का मामला प्रदेश के कृषि मंत्री व बादली हलके के विधायक ओमप्रकाश धनखड़ के पास पहुंच गया है। सोमवार को क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों से यादव समाज के लोगों ने बादली सब-डिवीजन मुख्यालय पर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से मुलाकात कर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।
यादव समाज के लोगों ने उन्हें बताया कि समाज समझता है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति आड़े नहीं आएगी, लेकिन यदि फिर भी कोई राजनीति आड़े आती है और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जाता है तो फिर इसके लिए यादव समाज को भी कोई ठोस निर्णय लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

यादव सभा के जिला प्रधान राव धर्मपाल यादव के नेतृत्व में उनसे मिलने गए कई गांवों के यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल की बात को कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने सुना और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मंत्री धनखड़ ने कहा कि राव तुलाराम जैसे महापुरुष किसी कौम और जाति के नहीं हैं, वे सभी समाज के हैं। इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस मामले में समय रहते कार्रवाई की जाएगी। बाद में यादव समाज के लोग झज्जर आकर स्थानीय एसडीएम रोहित यादव व डीएसपी अजमेर सिंह से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पूर्व एसडीओ नंदकिशोर यादव, रण सिंह भिंडावास, वीरेंद्र दरोगा पलड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed