फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कंपनी ने अच्छा बीज बताकर बेचा, किसानों की फसल हुई खराब

कंपनी ने अच्छा बीज बताकर बेचा, किसानों की फसल हुई खराब

Wed, 11 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
कंपनी ने अच्छा बीज बताकर बेचा, किसानों की फसल हुई खराब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
किसानों ने एक कंपनी पर जलवायु के विपरीत धान का बीज किसानों को अच्छा बताकर बेचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटिया बीज से कानोंदा गांव में कई बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई है। खराब धान की फसल देखकर किसान रो रहे हैं। पीड़ित किसानों ने मामले की शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों को भी दी है।

गांव कानोंदा के किसान भूप सिंह ने बताया कि उसने 10 जून को झज्जर रोड पर स्थित एक खाद बीज भंडार से 40 किलोग्राम पी-1121 प्रजाति धान का बीज 100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा था। उसने बताया कि धान की इस प्रजाति के बीज की नर्सरी जून के दूसरे हफ्ते में की थी। धान की रोपाई जुलाई के पहले सप्ताह में की थी। कंपनी के अधिकारियों ने हमें एक हेक्टेयर में लगभग 100 क्विंटल पैदावार होने की बात कही थी। साथ ही साथ इसे कई रोगों से रहित होना भी बताया। जब धान की फसल बड़ी हुई तो देखा की धीरे-धीरे इसका तना सूख रहा है, निकली बालियों में फफूंदी जैसा रोग लग रहा है। देखते ही देखते लगभग कुछ दिनों में धान पूरी तरह से रोग ग्रस्त होकर सूख गया। मंगलवार को अनेक किसान गांव कानोंदा से बीज भंडार पर पहुंचे और अपनी शिकायत दुकानदार के समक्ष रखी। इसके बाद सभी किसान एकत्र होकर उपमंडल कृषि कार्यालय में पहुंचे और घटिया बीज के बारे में शिकायत की। इस बारे में एसडीओ सुनील कौशिक का कहना है कि किसानों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर जांच करेंगे। इसके बाद ही मामले में कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed