{"_id":"5bef2116bdec2269442414dd","slug":"131542398230-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में हुआ विजेता खिलाड़ी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में हुआ विजेता खिलाड़ी का स्वागत
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य बीएड कालेज की बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा माधुरी राठी का पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने पर कालेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया। माधुरी राठी ने गत 11 नवंबर को दुल्हेड़ा में हुई ओपन चैंपियनशिप में डेड लिफ्ट तथा बेंच प्रेस में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। माधुरी राठी ने इससे पहले 4 नवंबर को कालकाजी दिल्ली में आयोजित ओपन चैंपियनशिप में 127.5 किलो का वजन उठाकर डेड लिफ्ट में रजत पदक प्राप्त किया है। अपनी इस जीत के लिए माधुरी अपने कोच अरुण का धन्यवाद करती हैं। अपनी जीत का श्रेय माधुरी अपने पिता योगेंद्र राठी व अपनी मां वंदना राठी को देती हैं। माधुरी का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें बेटे और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए और अगर हम बेटियों को मौका दें तो वह भी हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर सकती है। इसलिए हमें अपनी बेटियों को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए।