फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कालेज छात्रों ने किया रोष प्रदर्शन

कालेज छात्रों ने किया रोष प्रदर्शन

Fri, 26 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
कालेज छात्रों ने किया रोष प्रदर्शन
चरखी दादरी कालेज छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर कालेज में रोष प्रदर्शन किया। कालेज छात्र सुमित, मनीष, पीयूष, शिवनाथ, प्रविंद्र, सोनू फौगाट ने बताया कि उनका स्नातक स्तर की कक्षाओं का परिणाम गत सितंबर माह में घोषित हुआ था। परिणाम में कुछ छात्रों को फेल दर्शाया गया तो कुछ के काफी कम अंक दर्शाए गए जबकि उन्होंने परीक्षा में अधिकतर सवाल सही तरीके से हल किए थे। इन छात्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाने के लिए बंसीलाल विश्वविद्यालय में आवेदन किया था। इन छात्रों का आरोप है कि जब वे बंसीलाल विश्वविद्यालय में इस बारे में जानकारी लेने गए तो उन्हें बताया गया कि उनकी उत्तर पुस्तिकाएं यहां मौजूद नहीं हैं। कुछ छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं तो मिल गई लेकिन कुछ छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिली। इससे परेशान इन छात्रों ने स्थानीय जनता कालेज के छात्रों ने कालेज के बाहर रोष प्रदर्शन कर इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि इसे लेकर वे पहले भी शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed