{"_id":"5b577f944f1c1bbd298b5d95","slug":"131532460948-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस थाने के समीप युवकों ने बेलदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस थाने के समीप युवकों ने बेलदार को पीटा
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। महिला पुलिस थाने के समीप नहर विभाग के बेलदार की बाइक रुकवाकर कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में चरखी निवासी प्रमोद ने बताया वह नहर विभाग में अनुबंध पर बेलदार लगा हुआ है और उसकी नकचुंडी नहर पर तैनाती है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह किसी काम से दादरी शहर आया था। जब वह महिला थाने के समीप पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली और बिना वजह उस पर हमला बोल दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर लिया। हेड कांस्टेबल नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।