फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बेरी में लिया प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प

बेरी में लिया प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प

Sun, 28 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बेरी में लिया प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर के खेल मैदान में उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में एसडीएम संजय राय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
कार्यक्रम से पहले एसडीएम ने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. पंडित भगवत दयाल शर्मा के स्मृति स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने भारत व हरियाणा सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में भी अपने संबोधन के दौरान लोगों को जानकारी दी। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हरियाणा पुलिस, दुजाना कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने पूर्व थलसेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सुहाग के पिता रामफल सिंह, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती शिशु मंदिर की टीम रही विजेता सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरस्वती शिशु मंदिर को पहले, ऑक्सफॉर्ड इंटरनेशनल स्कूल व सीआर पब्लिक स्कूल माजरा डी को संयुक्त रूप से दूसरे और सीएमएम पब्लिक स्कूल दुजाना व आरसीएम स्कूल जहाजगढ़ को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान के लिए चुना गया। वहीं, सीआर पब्लिक स्कूल की नन्हीं छात्रा को भाषण व सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से रागिनी प्रस्तुत करने वाली टीम को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक अन्य श्रेणी में राकवमावि बेरी को पहले, रावमावि बेरी को दूसरे तथा राकवमावि बेरी की छात्रा ज्योति को रागनी के लिए सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डीएसपी जितेंद्र सिंह, बीडीपीओ बिजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र, एआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, बीईओ वीरेंद्र नारा व भाजपा नेता मनीष शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed