{"_id":"5a0b43e94f1c1b69678bb8b4","slug":"131510687721-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल परियोजनाओं के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत: सुखविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल परियोजनाओं के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत: सुखविंद्र
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल परियोजनाओं पर करोड़ों खर्च कर रही सरकार: सुखविंद्र
बाढड़ा।
खिलाड़ी प्रदेश व देश की शान होते हैं। अपने प्रदर्शन के बलबूते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ एक खिलाड़ी देश केे गौरवान्निवत करता है। प्रदेश सरकार बाढड़ा क्षेत्र में खेल परियोजनाओं के विकास पर करोड़ों रुपयों का बड़ा बजट खर्च कर रही है। ये विचार भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने गांव चंदेनी में पेयजल योजना व खेल स्पर्धा का उद्घाटन करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आवागमन के लिए सड़क मार्ग, बिजली शिक्षा व चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं को विकास की पहली सीढ़ी माना जाता है। प्रदेश सरकार ने सबसे पहले सभी स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में परिवर्तन करने के लिए भारी बजट आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीस बिरादरी के कल्याण के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर चेयरमैन चंद्रपाल सांगवान, पंचायत समिति चेयरमैन राजेन्द्र बजाड़, कर्मबीर नांधा, थ्रो-बाल एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रुदड़ौल, जिला पार्षद अजय झोझू, सरपंच अनिल माई, पवन माईकलां, सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र रुदड़ौल, हुकम सिंह, संजय लांबा आदि मौजूद थे।