{"_id":"5a09fe914f1c1b72548bcdd6","slug":"131510604433-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी ने तीन,पांच व आठवीं के बच्चों का लिया नेशनल अचीवमेंट टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीईआरटी ने तीन,पांच व आठवीं के बच्चों का लिया नेशनल अचीवमेंट टेस्ट
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 परीक्षा केंद्रों पर 300 बच्चों ने दिया टेस्ट
चरखी दादरी।
एनसीईआरटी की ओर से सोमवार को कक्षा तीन, पांच व आठवीं के बच्चों का नेशनल अचीवमेंट टेस्ट लिया गया। इसमें पूरे जिले में बनाए गए पचास केंद्रों पर करीब तीन हजार बच्चों ने ये टेस्ट दिया। इसके तहत इन कक्षाओं का भाषा, गणित व साइंस आदि विषयों के अधिगम स्तर का आकलन किया जाना है ताकि ऐसे बच्चों के लिए अध्यापकों की शिक्षण पद्धति में सुधार करने के साथ पाठ्यक्रम में भी समुचित बदलाव किया जा सके।
शिक्षा विभाग की ओर से गिरते शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अब एनसीईआरटी(राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं अध्यापक प्रशिक्षण परिषद) ने नया कदम उठाया है। इसके तहत स्कूली बच्चों का अचीवमेंट टेस्ट लिया जा रहा है ताकि उनके (अधिगम स्तर) सीखने के स्तर को जांचा जा सके। सोमवार को एनसीईआरटी की ओर से इस नीति के तहत कक्षा तीन, पांच व आठ में पढने वाले छात्रों का नेशनल अचीवमेंट टेस्ट लिया गया। टेस्ट में कक्षा तीन व पांच के छात्रों से भाषा बोध, गणित व ईवीएस से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार कक्षा आठ के छात्रों से भाषा बोध, साइंस ,गणित व सामाजिक अध्ययन विषय के प्रश्न पूछे गए। खंड स्तर पर विभिन्न राजकीय स्कूलों में यह परीक्षा आयोजित की गई जिसमें बौंद खंड में प्रमुख रूप से राजकीय स्कूल बौंद कलां, राजकीय स्कूल ढाणी फौगाट, ऊण, प्राइमरी स्कूल रानीला, सरूपगढ़, सातौर व अचीना आदि राजकीय स्कूलों में यह परीक्षा आयोजित की गई इस परीक्षा के लिए एसडीएम को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया ताकि पूरी निगरानी रखी जा सके। इसी प्रकार ऑब्जर्वर के रूप में तहसीलदार व नायब तहसील की डयूटी लगाई ।
वर्सन-
शिक्षा विभाग व एनसीईआरटी की ओर से आयोजित यह टेस्ट प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। टेस्ट लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर दिया गया है। टेस्ट के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष निगरानी रही।
विज्ञापन
बीईईओ कुलदीप सिंह,खंड बौंद कलां