{"_id":"5a00ce604f1c1bca678b9afc","slug":"131510002272-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड स्टारों को गुदगुदाने वाले विश्वास की कॉमेडी को शहरवासियों का मिला प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड स्टारों को गुदगुदाने वाले विश्वास की कॉमेडी को शहरवासियों का मिला प्यार
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वास चौहान ने हास्य रचनाओं से गुदगुदाया
चरखी दादरी।
हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर हरियाणा कला परिषद के समन्वय से परिंदे विंग्स ऑफ इमेजिनेशन सोसाइटी की ओर से आयोजित सात दिवसीय नाट्य एवं लोक कला उत्सव सोमवार को समापन हो गया। उत्सव के अंतिम दिन हरियाणवी लोक नृत्य का मंचन भी किया गया। जिसमें निर्देशक चंद्रकुमार गौड़ द्वारा निर्देशित लोक नृत्य में पूजा, नेहा, अंजलि, तनु, काजल आदि कलाकारों ने मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि रघुविंदर मलिक एवं विशिष्ट अतिथि राजेंद्र अहलावत, वीरेंद्र सिंह फौगाट, विक्रम फौगाट, निशा मित्तल, बृजमोहन कौशिक, कमल नयन, नीरज गर्ग, मौजूद रहे। मुख्य अतिथि रघुविंदर मलिक ने कहा कि चरखी दादरी जैसे जिले में इस प्रकार के सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन कर समाज के युवा वर्ग को प्रेरणा दी है। इस अवसर पर द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के प्रतिभागी विश्वास चौहान ने अपनी हास्य रचनाओं से लोगों को गुदगुदाया।
परिंदे सोसाइटी से संयम शर्मा ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम को सफल वहां की जनता बनाती है, चरखी दादरी में कला व संस्कृति प्रेमियों की कमी नहीं है इस सात दिवसीय महोत्सव में चरखी दादरी की जनता ने यह साबित कर दिया। इस अवसर पर परिंदे ग्रुप से अभय अवस्थी, अविनाश चौहान,अमित खुंडिया,प्रदीप भाटिया, ताहिल, अंकित चौधरी, मनी शंकर, आशु, नितिन, मयंक शर्मा, रक्षिता, चारु, निशु, हिमांशु, गोल्डी, कपिल, कविता, मोनिका, आरती, पूजा ,रिंकू, दीपक, शक्ति,मनी शंकर, मयंक डुडी, कपिल, हिमानि ,खुशबु, ललित, प्रमोद, सोनू, शुभम, उज्जवल, राहुल, शीतल, पाखी, हर्षित, जयदीप, पुष्पा आदि मौजूद रहे।