{"_id":"5a00cd764f1c1b6f548bb794","slug":"131510002038-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर एंड सेफ्टी शिविर में बचाव की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर एंड सेफ्टी शिविर में बचाव की जानकारी दी
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से बचाव के तरीकों की दी जानकारी
चरखी दादरी।
गांव रावलधी स्थित राजकीय आईटीआई में एक दिवसीय फायर एंड सेफ्टी ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। नेशनल कालेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग के तत्वावधान में आयोजित कैं प में बतौर मुख्य प्रशिक्षक सीआर सैनी, मुख्य अधिकारी सुरेश लेघा, निदेशक सुनील लांबा ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को आग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी।
मुख्य वक्ता नीरज यादव ने छात्रों को बताया कि किसी भी अग्निकांड के समय सबसे पहली आवश्यकता मनोबल को कायम रखने की जरूरत है। संयम एवं धैर्य के साथ विषम परिस्थितियों पर काबू पाया जाना चाहिए। उन्होंनेे बताया कि आग की सामान्य घटना होने पर मिट्टी व पानी का इस्तेमाल करें, लेकिन किसी बिजली के यंत्र में अग्नि कांड हो तो पानी का प्रयोग न करें। आईटीआई प्राचार्य विनोद कुमार ने वक्ताओं का आभार जताया।