फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   5350 बुजुर्गों की मनेगी काली दीवाली, आधार कार्ड की वजह से रोकी पेंशन।

5350 बुजुर्गों की मनेगी काली दीवाली, आधार कार्ड की वजह से रोकी पेंशन।

Sat, 07 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
5350 बुजुर्गों की मनेगी काली दीवाली, आधार कार्ड की वजह से रोकी पेंशन।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
समाज कल्याण विभाग के पास आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाने वाले बुजुर्गों को अब काली दीवाली मनाने पर मजबूर होना पड़ेगा। क्योंकि विभाग की ओर से इनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर रोक लगा दी गई है। वहीं विभाग की ओर से इन बुजुर्गों को आधार कार्ड जमा करवाने का मौका दिया गया है। अगर बुजुर्ग इस दौरान अपना आधार कार्ड जमा करवा देते हैं तो इनकी पेंशन एरियर के साथ खातों में डाल दी जाएगी। पिछले महीने विभाग के द्वारा 17877 लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर रोक लगाई थी। जिसके बाद 9546 लोगों ने अपना आधार कार्ड विभाग के पास जमा करवा दिया। इन लोगों के आधार कार्ड अपडेट करने का कार्य विभाग के द्वारा करीब 40 फीसदी पूरा कर लिया गया है। जिसके पूरा होते ही इनके खातों में पैसे आ जाएंगे।

छुट्टी के दिन भी खुलेगा कार्यालय
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभपात्र, जिनकी अगस्त की पेंशन अस्थाई तौर पर रुकी हुई है। उन्हें अपने आधार कार्ड और पेंशन पास बुक की स्वयं द्वारा सत्यापित छाया प्रति व मूल आधार कार्ड तथा बैंक/डाकघर की पास बुक 31 अक्तूबर से पहले जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवानी होगी। जिन पेंशन लाभपात्रों की अगस्त की पेंशन की हुई है, वे अपने दस्तावेजों सहित 7 और 8 अक्तूबर को कार्यालय में जमा करवा सकते है।
विज्ञापन


वर्जन
जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र ढिल्लो ने कहा कि सभी पेंशन धारकों को 31 अक्तूबर से पहले अपना आधार कार्ड जमा करवाना होगा। ताकि उनका आधार कार्ड अपडेट किया जा सके व पेंशन दोबारा शुरू की जा सके। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर तक पेंशन धारक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाएगा तो उसकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- पिछले महीने रोकी थी 17877 की पेंशन, 9546 ने जमा करवाए आधार कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed