फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बाल कल्याण समिति ने की बालिका की काउंसलिंग

बाल कल्याण समिति ने की बालिका की काउंसलिंग

Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति ने की बालिका की काउंसलिंग
बाल कल्याण समिति ने की बच्ची की काउंसलिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर की झुग्गियों में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की आशंका के मसले में बाल कल्याण समिति की तरफ से बच्ची की काउंसलिंग की गई। बच्ची इस संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रही है। अब पुलिस की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट और अदालत के आदेशानुसार जिला बाल कल्याण समिति की होने वाली मीटिंग में इस बारे में अगला निर्णय लिया जा सकेगा।
दो दिन पहले शहर पुलिस ने एक बच्ची के माता-पिता और पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के बयान दर्ज किए थे। अब जिला बाल कल्याण समिति ने इस बच्ची की काउंसलिंग की। जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन राजबाला श्योराण ने बताया कि सौहार्दपूर्ण एवं बेहद अनुकूल माहौल में इस बच्ची की काउंसलिंग की गई। बच्ची से विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की। चेयरपर्सन ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। चेयरपर्सन राजबाला श्योराण, बाल कल्याण समिति सदस्या सरोजबाला व सुमन बजाड़ ने बताया कि अब पुलिस द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट और अदालती आदेशानुसार ही समिति की मीटिंग बुलाकर अगला कोई निर्णय लिया जा सकेगा। चेयरपर्सन ने बताया कि बच्ची इस समय आश्रम में ही है। गत 25 अगस्त को बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की आशंका के चलते उसको बाल आश्रम में भेज रखा है। इस संबंध में शहर पुलिस थाना प्रभारी विकास कुमार का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही इसे अदालत में पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्सन--
जैसे ही उनको रिपोर्ट मिल जाएगी बाल कल्याण समिति की मीटिंग कर अगला निर्णय लिया जाएगा। बालिका की काउंसलिंग भी की गई है। - सरोजबाला, चेयरपर्सन, जिला बाल कल्याण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्सन--
उन्होंने बालिका को बाल आश्रम में छोड़ने से पहले उसका सिविल अस्पताल में सामान्य मेडिकल भी करवाया था मैने उसी समय पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का पत्र भी दे दिया था। - सुनीता, बाल कल्याण समिति सेदस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed