फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पटरी पर लौटेंगी व्यवस्थाएं: आज खुले रहेंगे स्कूल, सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

पटरी पर लौटेंगी व्यवस्थाएं: आज खुले रहेंगे स्कूल, सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Tue, 29 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पटरी पर लौटेंगी व्यवस्थाएं: आज खुले रहेंगे स्कूल, सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें
ट्रेन और इंटरनेट सेवाओं पर रहेगी रोक
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले में शांति बरकरार रहने पर सीनियर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने रोडवेज विभाग को आदेश जारी कर बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही आज से सभी शैक्षणिक संस्थाएं भी खुल जाएंगी। पिछले तीन दिनों से शैक्षणिक संस्थाएं जिला उपायुक्त के आदेशों पर बंद थीं। फिलहाल ट्रेन व इंटरनेट सेवाओं पर रोक अनिश्चितकालीन समय के लिए बरकरार रहेगी। यातायात सेवा के बहाल होने से शहरी कारोबार भी पटरी पर लौटेगा।

जिला उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने बताया कि जिले में एहतियात के तौर पर धारा-144 अभी लागू रहेगी, लेकिन रोडवेज सेवाएं मंगलवार को बहाल हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि दादरी जिले में शांति बरकरार है ओर इस वजह से शैक्षणिक संस्थाओं को खुला रखने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट सेवाओं व ट्रेन सेवा जिले में अभी बहाल नहीं होंगी। उच्चाधिकारियों के इस संबंध में आदेश आने पर ही इन सेवाओं को भी बहाल किया जाएगा। उन्होंने डेरा अनुयायियों और अन्य लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed