फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   करनाल रैली को लेकर अध्यापक नेताओं ने किए स्कूलों के दौरे

करनाल रैली को लेकर अध्यापक नेताओं ने किए स्कूलों के दौरे

Sun, 20 Aug 2017 01:39 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
करनाल रैली को लेकर अध्यापक नेताओं ने किए स्कूलों के दौरे
करनाल रैली के लिए अध्यापकों ने किए स्कूलों के दौरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ की रविवार को करनाल में होने वाली आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ से जुड़े नेताओं ने दर्जनों स्कूलों का दौरा किया। संघ के राज्य महासचिव संजीव मंदौला, खंड प्रधान जगमेंद्र छिल्लर व संजय सांगवान ने गांव बिरही कलां, तिवाला, शीशवाला, बादल, असावरी, झोझू कलां आदि विभिन्न स्कूलों में जाकर अध्यापकों को मांगपत्र के इश्तहार वितरित किए। उन्होंने अधिक संख्या में शिक्षकों से करनाल पहुंचने की अपील की।

इस दौरान संघ नेता संजीव मंदौला ने कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप, आउट सोर्सिंग, ठेकेदारी, निजीकरण व्यवस्था के तहत शिक्षा व अन्य सरकारी विभागों को सिकोड़ा जा रहा है तथा सरकार सभी विभागों का निजीकरण करना चाहती है और सरकारी नीतियों द्वारा दिनोदिन कर्मचारियों के हितों में कटौतियां करके उनके समक्ष डर का माहौल बनाया जा रहा हैं जिसे कर्मचारी वर्ग कतई सहन नहीं करेगा और करनाल रैली में प्रदेश सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed