{"_id":"5995ec574f1c1b60228b46a9","slug":"131502997591-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 माह के मासूम के साथ महिला ने निगला जहर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 माह के मासूम के साथ महिला ने निगला जहर, दोनों की मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
चांदपुर गांव निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार को अपने तीन माह के मासूम बेटे के साथ जहर निगल लिया जिसके चलते दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतका के मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर निवासी निशु ने बृहस्पतिवार को अपने तीन माह के बच्चे को जहर दे दिया और खुद भी निगल लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं बच्चे को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। महिला ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया तो बच्चे की पीजीआई में ईलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए झज्जर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं बच्चे का शव रोहतक पीजीआई में परिजनों को सौंप दिया गया।
दहेज के लिए परेशान करने का आरोप
गांव भंभेवा निवासी मृतका निशु के परिजनों ने बताया कि उसे दहेज के लिए बार-बार परेशान किया जाता था। इससे परेशान होकर ही मृतका ने यह कदम उठाया है। परिजनों ने निशु व उसके बेटे यश की मौत के लिए मृतका के पति व उसकी जेठानी को जिम्मेदार बताया है। परिजनों के अनुसार उक्त दोनों ही उसे दहेज के लिए बार-बार परेशान करते थे जिससे उन्होंने अपनी बेटी व नाती को खो दिया।
विज्ञापन
वर्जन
मृतका के परिजनों ने शिकायत दी है कि निशु को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर मृतका के पति व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
तीन माह के मासूम के साथ महिला ने निगला जहर, दोनों की मौत
-गांव चांदपुर की घटना, परिजनों के बयान पर पुलिस ने पति और जेठानी के खिलाफ किया मामला दर्ज
फोटो संख्या-6 व 7