फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   13 caught copying in exams

परीक्षा में नकल करते 13 को पकड़ा

Sun, 14 Sep 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Sun, 14 Sep 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
13 caught copying in exams

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के चलते नकल रोकने के लिए जहां प्रशासन व पुलिस अधिकारी प्रयासरत रहे वहीं नकलची भी अपने प्रयासों में सफलता हासिल करने में लगे रहे।

विज्ञापन



परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल डालने वालों पर नकेल डालने के पुलिस परीक्षा के दौरान प्रयास करती रही। इसके बावजूद अंदर चल रही नकल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर 13 नकलचियाें के केस बनाए गए। भिवानी से आए उड़नदस्ते ने भी झज्जर का दौरा किया, मगर उनके द्वारा कितने केस बने यह पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरी में तीन नकल करने वालों को पकड़े जाने के बाद उड़नदस्ते में आए सदस्यों की गाड़ी को युवाओं ने घेरने का प्रयास किया। उन्होंने दस्ते के सदस्यों पर नशे में होने के आरोप भी लगाए।

हालांकि बोर्ड की यहां अधीक्षक ने इस तरह की किसी शिकायत मिलने से इंकार किया है।

यहां पकड़े केस

बोर्ड की परीक्षाओं में झज्जर के उड़नदस्ते ने अलग-अलग केंद्रों पर 6 केस पकडे़। इनमें से तीन केस दुजाना केंद्र पर तथा तीन डावला के केंद्र पर बनाए गए।

कासनी के केंद्र पर एक केस बना। बेरी में तीन केस तथा गांगटान में बने केंद्र में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उसका केस बना दिया गया।

झज्जर के केंद्र पर भी दो केस बने हैं। इधर बेरी संवाददाता के अनुसार बेरी के एक परीक्षा केन्द्र के बाहर परीक्षार्थियों व अन्य ने आए उड़नदस्ते की गाड़ी का शनिवार को घेराव किया और उनकी गाड़ी के सामने ही जमकर हंगामा किया।


केस बनने के साथ यह परीक्षार्थी केंद्र से बाहर आ गए और बाहर खड़े लोगाें को बताया। इसके बाद वहां जमा लोगों व परीक्षार्थियों ने गाड़ी को रोके रखा।

इस पर गाड़ी में से एक युवक उतर कर परीक्षार्थियों का पीछा करने लगा। परीक्षार्थियों का आरोप था कि उड़नदस्ते में शामिल दो कर्मचारी नशे में थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय इस उड़नदस्ते की गाड़ी का घेराव किया जा रहा था उस समय वहां पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन उसने कार्रवाई करने की बजाए चुप्पी साधे रखी।


मीडिया कर्मियों को इस बात की भनक लगने पर जब मीडिया के लोग वहां पहुंचे तो उड़नदस्ता अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गया।

मीडिया को वहां मौजूद विद्यार्थियों ने उड़नदस्ते के सदस्यों के नशे में होने की बात कही। इस बारे में जब झज्जर में तैनात अधीक्षक हरजीत कौर से बात की गई तो उन्होंने इस तरह की किसी शिकायत से इंकार किया है।

बेरी में तैनात केंद्र अधीक्षक ने भी इस बात से इंकार किया है कि कोई नशे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed