{"_id":"5c7444b8bdec2273ed39c799","slug":"121551123640-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाए परिवादी : कमल कांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाए परिवादी : कमल कांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में 9 मार्च को वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलकांत की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराने से जरूरतमंदों को त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय मिलता है। जिला प्रशासन के सभी विभाग ऐसे मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नोडल अधिकारी होंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अतिरिक्त उपायुक्त विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करें। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम राजेश कुमार यादव ने बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। साथ ही लोक अदालत के लिए सभी विभागों को भी सूचित कर दिया गया है। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर शिखा, डीएसपी हंसराज, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रणबीर सिंह, लीड बैंक मैनेजर उमेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।