फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बादली में बीपीएल फार्म नहीं मिलने से महिलाओं ने जताया रोष

बादली में बीपीएल फार्म नहीं मिलने से महिलाओं ने जताया रोष

Tue, 26 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
बादली में बीपीएल फार्म नहीं मिलने से महिलाओं ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। तहसील कार्यालय में बीपीएल फार्म न मिलने से महिलाओं ने रोष जताया है। उपमंडल अधिकारी के नहीं मिलने पर महिलाओं का गुस्सा और बढ़ गया। रोष प्रकट करते हुए महिलाएं तहसील कार्यालय पर एकत्रित हुई और बाद में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से भी मिली। बादली सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं में निर्मला, सुमित्रा, कांता, सावित्री, रेणू, मुकेश, सुषमा, राधा, भतेरी, पिंकी, आजाद, राजकुमार और छन्नो ने बताया कि सुबह वह तहसील कार्यालय में बीपीएल फार्म भरने के लिए आई। कार्यालय में उन्हें फार्म नहीं दिए गए। कर्मचारियों ने भी फार्म न होने की बात कही, जबकि बाजार में फार्म 10 से 15 रुपये में बेचा जा रहा है। एक तो वह गरीब परिवारों से हैं और दूसरा उन्हें मुफ्त फार्म देने की बजाय महंगे दामों पर दिया जा रहा है। महिलाओं को जब फार्म नहीं मिल रहा है तो वह फार्म भरने से वंचित हैं। महिलाओं में डर बना है कि फार्म नहीं मिले तो उन्हें सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसी को लेकर महिलाओं ने तहसील कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं के रोष को देखते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रामकरण शर्मा पहुंचे और उन्हें फार्म उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। हालांकि महिलाएं अपनी शिकायत और मांग लेकर उपमंडल अधिकारी के पास भी पहुंची। एसडीएम कार्यालय में नहीं होने के चलते बीडीपीओ ने उन्हें फार्म देने का आश्वासन देकर शांत करवाया। यहां बता दें कि सरकारी योजना के अनुसार राशन कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। गरीब परिवारों के लिए बीपीएल कार्ड बनाए जा रहे हैं। फार्म भरने के लिए महिलाओं को तहसील कार्यालय में काउंटर तो है मगर फार्म नहीं हैं। बीडीपीओ रामकरण का कहना है महिलाओं को फार्म उपलब्ध करा दिए गए है। फार्म लेने से लेकर जमा करवाने तक महिलाओं को कोई समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed