{"_id":"5c6ef908bdec2273a03265a6","slug":"121550776584-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरक यूनियन ने बैठक में दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरक यूनियन ने बैठक में दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। प्रेरक एसोसिएशन की बैठक कस्बे के विश्राम गृह में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान विनोद मांढी ने की। जिला प्रधान विनोद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जींद उपचुनाव के दौरान आश्वासन दिया था कि प्रदेश सरकार चुनाव के बाद प्रेरकों की समस्याओं का भी समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 5100 प्रेरकों को सरकार या तो तुरंत प्रभाव से बहाल करे या अन्य विभागों में समायोजित करें । अन्यथा वे प्रदेश के आने वाले दिनों में कोई बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन होगा जिसमें प्रेरक एसोसिएशन सदस्य बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे । जिला प्रधान ने प्रेरकों का बकाया मानदेय भी जल्द दिए जाने की मांग की। हलका प्रधान सुरेश हड़ौदा ने कहा कि प्रेरकों ने सरकार का हर काम बखूबी निभाया हैं उन्होंने कहा कि प्रौढ़ शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन जन धन योजना, बीएलओ का भी कार्य किया। इस अवसर पर सुमन, रमेश, कृष्ण, सोमवीर, सुरेश, सुखवीर, रामअवतार, पुष्पा, बजरंग, संदीप, मीना, मींटू, रोकी, मुकेश, प्रदीप, मोहन व बिजेंद्र आदि मौजूद थे ।