{"_id":"5bd8b09fbdec2269351dc39b","slug":"121540927647-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम अनाज मंडी में जनसभा को करेंगें संबोधित, बाजरे का उठान सुनिश्चित करें अधिकारी: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम अनाज मंडी में जनसभा को करेंगें संबोधित, बाजरे का उठान सुनिश्चित करें अधिकारी: उपायुक्त
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। चार नवंबर को सीएम मनोहर लाल के जिला आगमन के लिए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने कहा है कि इसे देखकर सभी विभाग अपनी तैयारियां पूरी रखें। मुख्यमंत्री नई अनाज मंडी परिसर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मार्केट कमेटी, हैफेड, वेयरहाऊस कारपोरेशन के अधिकारी बाजरा आदि का उठान नहीं हुआ है तो शीघ्र इस कार्य को पूरा करवाएं। मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में वीआईपी प्रवेश द्वार अलग से और आम जनता के लिए अलग प्रवेश द्वार बनवाए जाएंगे। इन द्वारों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा रहेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मंच और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करेंगे। जनस्वास्थ्य विभाग रैली स्थल पर पानी का इंतजाम रखे। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद रहेंगी। चिकित्सा विभाग की एंबुलेंस भी रैली स्थल पर टीम के साथ मुस्तैद रहनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी विभाग की नई विकास योजना तैयार है या जो विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, उनकी सूची उपायुक्त कार्यालय में जमा करवा दें। मुख्यमंत्री नई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास भी करेंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप नैन, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता ओमबीर सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल कृषि विभाग के उप निदेशक पीएस सभ्रवाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र दलाल, तहसीलदार कंवल सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. संजय गुप्ता, जिला खेल अधिकारी सतपाल ढांडा, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका सारसर, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, खनन अधिकारी आरके ठाकरान, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव आदि उपस्थित थे।
बलिदान स्टेडियम में बनेगा हैलीपेड : एसपी
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर के लिए बलिदान स्मारक स्टेडियम में हैलीपैड बनाया जाएगा। रैली स्थल के आसपास पार्किंग की व्यवस्था के लिए स्थान सुनिश्चित कर दिया जाएगा। सुरक्षा प्रबंधों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दादरी शहर में यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
बलिदान स्टेडियम में बनेगा हैलीपेड : एसपी
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर के लिए बलिदान स्मारक स्टेडियम में हैलीपैड बनाया जाएगा। रैली स्थल के आसपास पार्किंग की व्यवस्था के लिए स्थान सुनिश्चित कर दिया जाएगा। सुरक्षा प्रबंधों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दादरी शहर में यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। असामाजिक तत्वों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन