{"_id":"5b43575a4f1c1b55238b54c4","slug":"121531139930-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की खरीद पूरी नहीं की तो एमएसपी बढ़ोतरी का क्या फायदा: सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों की खरीद पूरी नहीं की तो एमएसपी बढ़ोतरी का क्या फायदा: सांगवान
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पूर्व सहकारिता मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतपाल सांगवान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की एमएसपी रेट पर सरसों की पूरी खरीद ही नहीं कर पाई तो बाजरा व अन्य फसलों पर एमएसपी बढेतरी का क्या फायदा हुआ। अब एमएसपी बढ़ोतरी करना सिर्फ दिखावा है। ताकि किसानों के नाम वोट की राजनीति करके छलावा कर सकें।
उक्त बातें सांगवान ने रविवार को गांव पांडवान में ग्रामीणों को संबोधित करने के दौरान कही।
सांगवान ने कहा कि एमएसपी रेट बढ़ोतरी मामले को लेकर प्रदेश के कुछ मंत्रियों को यह बताना चाहिए कि सरसों खरीद मामले में कितना बड़ा घोटाला किया है। किसानों को सरसों के टोकन लेकर अधिकारियों के दरबार पर चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ा। आज किसानों को बिजली-पानी तो दूर खाद-बीज के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता सरकार से तंग आ चुकी है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जगदीश, चंद्र सिंह, बलजीत, रामकला, रामेश्वर सिंह, पोपी, बिंद्र, रामकृष्ण, महाबीर मांडा, सोमबीर, आजाद सिंह, करतार, सज्जुदीन, शब्बीर खान, ओमबीर व मोलू पहलवान उपस्थित थे।