{"_id":"5b3d22614f1c1b0f278b48f2","slug":"121530733153-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसपी रेट ऊंट के मुंह में जीरा: सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसपी रेट ऊंट के मुंह में जीरा: सांगवान
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतपाल सांगवान ने केंद्र सरकार द्वारा फसल का समर्थन रेट बढ़ाने पर पलटवार करते हुए इसे झूठी वाहवाही लूटने और ऊंट के मुंह में जीरा डालने जैसा बताया है। उन्होंने कहा कि जब तक खरीफ फसल का सीजन आएगा उससे पहले ही जनता सरकार को चलता कर देगी।
सतपाल सांगवान बुधवार को दादरी के गांव घिकाड़ा में किसानों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव किसानों का हनन करने का काम किया है। यहीं कारण है कि इस सरकार में किसान आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। मोदी सरकार जान बूझकर वर्ष 2018-19 कृषि मूल्य आयोग की सिफारिश को सार्वजनिक नहीं कर रही है। घोषित कीमतों में लागत 50 फीसदी करने का वायदा भी पूरा नहीं हुआ। स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने का वायदा करने वाली इस सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने चरखी दादरी में सीएमओ तो तैनात कर दिया है लेकिन अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा रही हैं। इस अवसर पर उनके साथ राजेंद्र फौजी, जीता, ईश्वर सिंह, वेदप्रकाश बेदी, रणजीत, अनूप जाखड़, अजय, बनवारीलाल, रामकिशन, दिलबाग सिंह, ईश्वर, खुशीराम व सुनील आदि उपस्थित थे।