{"_id":"5a8b33ed4f1c1b78028b5489","slug":"121519072237-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के जाल में जकड़ी शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के जाल में जकड़ी शहर की सड़कें
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर के बाजारों में अतिक्रमण की समस्या गंभीर हो गई है। पैदल राहगीरों के रास्ते पर दुकानदारों के कब्जे हैं। नगर परिषद भी शहर की सड़कों को अतिक्रमण के मकड़जाल से मुक्ति नहीं दिला पा रही। अब चेयरपर्सन शीला राठी ने परिषद अधिकारियों को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। ढिलाई बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की भी चेतावनी दी है।
वैसे जो पूरे शहर के मार्ग अतिक्रमण की चपेट में हैं लेकिन रेलवे रोड, मेन बाजार व झज्जर रोड पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। यहां पर रेहड़ी संचालकों व दुकानदारों की ओर से कई-कई फीट तक अतिक्रमण कर रखा है। इसके अलावा झज्जर मोड़ से लेकर पकोड़ा चौक तक दोनों और काफी अतिक्रमण फैला है। हालात ये हैं कि पगडंडी पर भी कब्जे हैं, जिस कारण पैदल राहगीरों को सड़क के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में हादसा होने की आशंका बनी रहती है। रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड के अतिक्रमण को लेकर तो सामाजिक कार्यकर्ता राहुल मंडोरा ने एसडीएम की अदालत में एक दावा भी दायर कर रखा है, जिसकी सुनवाई की जा रही है, मगर अब तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है।
अधिकारियों को 10 दिन का अल्टीमेटम
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नप की चेयरपर्सन शीला राठी ने अधिकारियों को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेयरपर्सन ने नप के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि शहर को जाम फ्री बनाया जा सके। पत्र मिलते ही कार्यकारी अधिकारी की ओर से अधिकारियों की टीम का गठन करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह टीम यातायात पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
शुरू होगी कार्रवाई : चौधरी
नप के कार्यकारी अधिकारी अपूर्व चौधरी ने बताया कि उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र मिल गया है। फिलहाल टीम का गठन किया जा रहा है। आगामी एक-दो दिन में शहर में से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। किसी भी रोड पर अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा।