फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राज्या अपराध शाखा को सौंपा मर्डर केस, सरकारी रुपयो के गबन की जांच करेगा राज्य चौकसी ब्यूरो

राज्या अपराध शाखा को सौंपा मर्डर केस, सरकारी रुपयो के गबन की जांच करेगा राज्य चौकसी ब्यूरो

Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
राज्या अपराध शाखा को सौंपा मर्डर केस, सरकारी रुपयो के गबन की जांच करेगा राज्य चौकसी ब्यूरो
राज्य अपराध शाखा को सौंपा मर्डर केस
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गत 26 सितंबर की रात गांव भागवी में हुई गांव बधवाना निवासी बैंककर्मी रामपाल की हत्या मामले में मृतक के परिजन सूबे के मुखिया मनोहर लाल से मिले। मृतक के परिजनों ने मामले की आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग भी की। इस पर सीएम ने जनता दरबार में उपस्थित एसपी से मामले में सवाल-जवाब तलब किए।

इस पर एसपी सुनील दलाल ने कहा कि आरोपी महिला के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। एसपी ने बताया कि दोनों की कॉल डिटेल निकलवाने पर सामने आया कि महिला और मृतक की प्रतिदिन दो से तीन घंटे बातचीत होती थी। इसके बाद सीएम ने इस मामले की जांच राज्य अपराध शाखा को सौंपने के आदेश जारी कर दिए। सीएम ने कहा कि इस मामले में जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी अनुरुप कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग में सरकारी रुपये में गोलमाल करने के संबंध में रखी गई शिकायत पर मुख्यमंत्री ने यह मामला राज्य चौकसी ब्यूरो को देने के आदेश दिए। सीएम ने स्पष्ट किया कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी के इसमें संलिप्त होने की बात सामने आई तो उसके किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed