{"_id":"59d3ded04f1c1b79548b57f7","slug":"121507057360-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमित हरे पेड़ों की कटाई पर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमित हरे पेड़ों की कटाई पर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमित हरे पेड़ों की कटाई पर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
मंगलवार को शहर की गांधी नगर कालोनी के लोगों ने पार्षद महेश गुप्ता के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रेलवे यार्ड में बिना अनुमति के हरे पेड़ों की कटाई रोकने और रेलवे द्वारा फैलाएं जा रहे वायु और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की गई है। पार्षद महेश गुप्ता ने ज्ञापन में बताया कि गांधी नगर कॉलोनी के साथ लगते रेलवे एरिया में रेलवे विभाग की ओर से पत्थर रोड़ियों को डंपरों के जरिए रेल डिब्बों में लोडिंग किया जा रहा है। इससे कॉलोनी में धूल व मिट्टी के गुबार उड़ते रहते हैं। यह हवा के साथ घरों में भी पहुंच जाते हैं। जिससे वार्ड के लोगों को दमा, श्वास व एलर्जी की बीमारियां हो रही हैं। ज्ञापन में बताया कि नोइंट्री के बावजूद भी कॉलोनी से ओवरलोड डंपर गुजरते हैं जिससे बिजली की तारें टूट जाती हैं। हर वक्त बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के साथ दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। ज्ञापन के माध्यम से स्टेशन अधीक्षक से तुरंत समस्या के समाधान की मांग की गई है। इस अवसर पर सुरेश सोनी, अमर कुमार, गजेंद्र सोनी, नवीन कुमार, दिनेश सोनी, पवन कुमार, मुकेश कुमार, विनोद व अशोक कुमार मौजूद रहे।