{"_id":"59d3dd8c4f1c1baf538b5ab2","slug":"121507057036-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती रैली: नशीली दवाएं बेचने पर केमिस्टों का लाइसेंस होगा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती रैली: नशीली दवाएं बेचने पर केमिस्टों का लाइसेंस होगा रद्द
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भर्ती रैली: नशीली दवाएं बेचने पर केमिस्टों का लाइसेंस होगा रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
चार से 12 अक्तूबर तक होने वाली चार जिलों के युवाओं की सेना भर्ती की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार जिला प्रशासन के साथ-साथ सैन्य अफसर इस भर्ती में ड्रग्स का प्रयोग पूर्णतया रोकने के लिए प्रयासरत हैं। सैन्य अफसरों से तालमेल के बाद ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर ने मंगलवार दोपहर शहर के सभी केमिस्ट शॉप संचालकों की इस संबंध में बैठक ली। बैठक में स्पष्ट हिदायत दी गई है कि अगर किसी आवेदक ने नशीली दवा किसी केमिस्ट शॉप से खरीदने की पुष्टि की तो तुरंत प्रभाव से शॉप संचालक के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। यहां तक मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है। सैन्य अफसरों ने मंगलवार रात डेढ़ बजे से चरखी स्थित एससीआर स्कूल के ग्राउंड में युवाओं की एंट्री शुरू कर दी। अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे फिजिकल टेस्ट के लिए पहला बैच मैदान में दौड़ाया। सैन्य भर्ती टीम ने सुबह छह बजे के बाद किसी भी आवेदक की मैदान में एंट्री नहीं ली। इससे पहले दादरी सेना भर्ती कार्यालय से कर्नल एकेएस पिल्लई ने पत्रकारों को भर्ती के लिए पूर्ण तैयारियों की जानकारी दी। भर्ती रैली के पहले दिन भिवानी तहसील के युवाओं का फिजिकल होगा। यह भर्ती रैली रेवाड़ी, दादरी, भिवानी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए आयोजित की गई है।
सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि हरियाणा के नौजवान सेना भर्ती के लिए देशभर में सबसे योग्य माने जाते हैं। सेना इस क्षेत्र के ज्यादातर युवाओं की पहली पसंद है। उन्होंने बताया कि बुधवार 4 अक्तूबर से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में सबसे अधिक पूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में भी विभिन्न भारतीय सेनाओं में इस क्षेत्र के युवाओं की संख्या खासी तादाद में है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छोटे से हरियाणा के सेना में लगभग 10 प्रतिशत जवान हैं, जिनमें इन चार जिलों के युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। कर्नल पिल्लई ने बताया कि भर्ती रैली में करीब लगभग 45 हजार युवाओं ने ऑन लाइन पंजीकरण करवाया है। इनमें दादरी और भिवानी जिला के लगभग 20 हजार, महेंद्रगढ़ के लगभग 13 हजार 800 और रेवाड़ी के करीब 10 हजार युवा शामिल हैं। भर्ती निदेशक पिल्लई ने इन जिलों के युवाओं को भर्ती रैली के दौरान दलालों के झांसे में न आने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय का प्रयास है कि इस रैली से क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं का सैनिक तकनीकी, स्टोर कीपर, सैनिक जनरल ड्यूटी व सैनिक ट्रेड्स मैन पद के लिए चयन किया जाए। उन्होंने आगाह किया कि भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और तकनीकी स्तर पर इसमें पहले से काफी बदलाव किए हैं। कोई भी युवक या उसके अभिभावक भर्ती करवाने के नाम पर दलालों के बहकावे में ना आएं।
नशीली दवाई लेने पर पकड़ा जाएगा आवेदक
कर्नल पिल्लई ने भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को सावधान करते हुए कहा कि जो युवक प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग करके अपना प्रदर्शन अच्छा दिखाना चाहते हैं, वे किसी मुगालते में ना रहें। भर्ती स्थल पर ही दौड़ के बाद पेशाब के नमूने लेकर उम्मीदवारों का डोप टेस्ट करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती स्थल पर ही लैब स्थापित कर दी गई है। उन्होंने भर्ती रैली में सहयोग देने के लिए डीसी, एसपी और जिला प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन
जिलावाइज नहीं तहसीलवार होगी सेना भर्ती, साथ लाएं कागजात
भर्ती रैली के लिए चार से 12 अक्तूबर तक प्रत्येक दिन चारों जिलों के युवकों को विभिन्न पदों के आधार पर तहसील के अनुसार बुलाया गया है। भर्ती के लिए प्रवेश देर रात डेढ़ बजे शुरू होगा और सुबह साढ़े सात बजे से पहले दौड़ प्रक्रिया पूरी करवा दी जाएगी। कर्नल पिल्लई ने बताया कि ऑन लाइन पंजीकरण के साथ ही उम्मीदवारों का आधार कार्ड भी लिंक किया गया है। चयन के दौरान आधार कार्ड की कई स्तरों पर जांच होगी।
90 फीसदी आवेदक देख सकते हैं भर्ती रैली
कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि भर्ती रैली के लिए करीब 45 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्होंने अनुमान लगाया कि इनमें से करीब 90 फीसदी आवेदक भर्ती रैली देखने आएंगे। उन्होंने बताया कि एक दिन में पांच हजार युवाओं की ही शारीरिक मापदंडों से संबंधित परीक्षा ली जाएगी। आम जन जीवन प्रभावित ना हो, इसलिए देर रात को उम्मीदवारों का प्रवेश होगा और सुबह तक दौड़ आदि प्रक्रिया पूरी हो चुकी होगी।
आज भिवानी तो कल होगी तोशाम व लोहारू तहसील के युवाओं की भर्ती
उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर को भिवानी तहसील, पांच को तोशाम व लोहारू के युवाओं की सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए भर्ती होगी। छह अक्तूबर को बवानीखेड़ा के उम्मीदवारों की सभी पदों के लिए व दादरी तहसील के सैनिक जनरल ड्यूटी व सैनिक तकनीकी पद के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इसके बाद सात अक्तूबर को दादरी तहसील के सैनिक लिपिक, कीपर तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए तथा बाढड़ा, बौंद कलां व सिवानी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। कर्नल पिल्लई ने बताया कि आठ अक्तूबर को सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए रेवाड़ी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए नौ अक्तूबर को रेवाड़ी तहसील के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और इसी दिन कोसली व बावल तहसील के युवाओं की सभी पदों के लिए भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ तहसील के युवाओं की 10 अक्तूबर को सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी व सैनिक तकनीकी पद के लिए भर्ती की जाएगी। सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए 11 अक्तूबर को महेंद्रगढ़ तहसील तथा नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील के सभी पदों के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को नारनौल तहसील के युवाओं की सभी पदों के लिए भर्ती होगी। भर्ती निदेशक ने बताया कि 13 व 14 अक्टूबर को शारीरिक परीक्षा में पास उम्मीदवारों की डॉक्टरी जांच की जाएगी।
भर्ती स्थल पर ये रहेंगी तैयारियां
. युवाओं की एंट्री के लिए दो गेट बनाए गए हैं, इनमें से एक गेट से युवा एंट्री करेंगे तो दूसरे से बाहर आएंगे।
. संदिग्ध आवेदकों का डोप व यूरिन टेस्ट करने के लिए भर्ती स्थल पर ही एक लैब स्थापित की गई है।
. भर्ती स्थल के एंट्री गेट से लेकर, दौड़ ट्रैक व अन्य शारीरिक मापदंडों की परीक्षा वाली जगह पर रहेंगे सीसीटीवी कैमरे।
. बस स्टैंड से भर्ती रैली स्थल तक रोडवेज देगी युवाओं को निशुल्क बस सेवा।
. भर्ती स्थल पर तैनात होने वाले पुलिस कर्मचारियों पर डीएसपी हेड क्वार्टर सुरेश हुड्डा खुद रखेंगे नजर।
. आवेदकों को करवाकर लानी होगी दस्तावेजों की फोटो स्टेट कॉपी, भर्ती स्थल पर नहीं मिलेगी सुविधा।