{"_id":"59d2985d4f1c1b71548b5743","slug":"121506973789-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती रैली: शक्तिवर्धक दवाईयों का सेवन व जाली प्रमाण पत्र मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती रैली: शक्तिवर्धक दवाईयों का सेवन व जाली प्रमाण पत्र मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती रैली: शक्तिवर्धक दवाइयों का सेवन व जाली प्रमाण पत्र मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
चार से 12 अक्तूबर तक गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से सैन्य अफसरों ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस भर्ती में रैली में दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी के युवा भाग लेंगे। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि भर्ती में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ दसवीं/ 12वीं कक्षा के मूल प्रमाणपत्र लाना जरूरी है। इसी प्रकार से हरियाणा निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाण पत्र छह महीने से पहले के नहीं होने चाहिए। एनसीसी धारक मूल प्रमाणपत्र, खिलाड़ी का खेल प्रमाण खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक द्वारा जारी किया हुआ होना चाहिए। सैनिक/ भूतपूर्व सैनिक/ विधवाओं के पुत्र का उनके संबंध का मूल प्रमाणपत्र होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इन सभी मूल दस्तावेजों की दो-दो फोटो प्रति भी उम्मीदवार द्वारा स्वयं हस्ताक्षर की हुई होनी जरूरी है। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड एवं एडमिट कार्ड का साथ लाना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को अपने साथ बिना दाढ़ी-चश्मे व टोपी/कैप के 16 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाएं। रैली में प्रवेश पूर्व सभी उम्मीदवारों को डॉक्टरी जांच की सुविधा के लिए दाढ़ी का साफ होना व कानों की सफाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी उम्मीदवार शक्तिवर्धक दवाइयों का सेवन न करें। ऐसी दवाइयों का सेवन उम्मीदवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कोई जाली प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करें। जाली प्रमाणपत्र मिलने पर उसे भर्ती से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।