फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   12 people burnt in fireworks on Diwali

Jhajjar-Bahadurgarh News: .दिवाली पर आतिशबाजी में 12 लोग झुलसे

Tue, 14 Nov 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 14 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
12 people burnt in fireworks on Diwali
बहादुरगढ़ / झज्जर। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी से कई जगह दुर्घटनाएं भी हुई। एचएल सिटी और गांव आसौदा में आग लगने की घटना भी हुई। हालांकि ज्यादा हानि नहीं हुई। दूसरी तरफ आतिशबाजी से 7 लोग झुलस गए। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन

रविवार को शाम होते ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया था। पर्व की खुशी में लोगों ने बम-पटाखे छोड़े। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चला। नागरिक अस्पताल में दिवाली के दिन पटाखों से झुलसे 7 केस पहुंचे। इनमें दो बच्चे तो पांच वयस्क शामिल रहे। सभी प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गए। निजी अस्पतालों में भी कई लोग झुलसकर पहुंचे। इनमें किशोरों की संख्या काफी रही। आग से मनीष निवासी लाइनपार, हरीश निवासी नई बस्ती, सतेंद्र निवासी विकास नगर, लालचंद कॉलोनी निवासी नीरज कुमार व नवीन कुमार शामिल रहे। आतिशबाजी के चलते सोमवार की अल सुबह गांव आसौदा में बिटोड़ों में आग लग गई। पशु पालकों काे काफी नुकसान हुआ। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। एचएल सिटी इलाके में एक गोदाम में आग लग गई। जिसमें कुछ सामान जल गया। यहां दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर आग फैलने से रोकी। झज्जर में दो युवा शहर के व तीन अन्य क्षेत्रों के आतिशबाजी करते समय झुलस गए। जिनको परिजनों द्वारा शहर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से दो प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिए। वही तीन जले हुए लोगो को दवाई देकर घर भेज दिया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय सिंगला ने बताया कि दीवाली के त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पेशल बर्निग वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ज्यादा गंभीर मामले नही आए।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने कहा कि आतिशबाजी में दुर्घटना होने की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं चालू रखने के आदेश थे। चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई। जिले में आग से झुलसने के कुल 12 केस सरकारी अस्पतालों में पहुंचे, लेकिन गनीमत रही कि सभी खतरे से बाहर थे। कोई भी केस रेफर नहीं हुआ। नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में आईसीयू वार्ड सुचारू रूप से चलाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed