फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   12 corona positive in district, 14 healthy.

जिले में 12 मिले कोरोना पॉजिटिव, 14 हुए स्वस्थ

Sat, 22 Aug 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
12 corona positive in district, 14 healthy.
बहादुरगढ़। जिले में शुक्रवार को 12 और कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ ही 14 ही लोगों को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 90.3 प्रतिशत रहा। उक्त नए केस मिलाकर अब जिले में 1039 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 938 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 14 की मौत हो चुकी है और 87 पॉजिटिव केस फिलहाल एक्टिव हैं।
विज्ञापन

यहां मिले नये संक्रमित
शुक्रवार को मिले 12 संक्रमितों में 3 बहादुरगढ़ शहर से, 5 बेरी से, तीन झाड़ली से और एक व्यक्ति झज्जर से हैं। बेरी के पाना चुल्याण निवासी 8 वर्षीय छात्रा, 38 वर्षीय डॉक्टर, 31 वर्षीय महिला डॉक्टर, 9 वर्षीय छात्रा व 14 वर्षीय छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। झाड़ली के 25 वर्षीय, 32 वर्षीय और 40 वर्षीय श्रमिक, सिलानी गेट झज्जर के 61 वर्षीय दुकानदार, लुहारी के 35 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दयानंद नगर बहादुरगढ़ के 40 वर्षीय व्यापारी को एसडीएच बहादुरगढ़ में और नेहरू पार्क की गली नंबर-4 के निवासी 49 वर्षीय व्यापारी को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ये किए गए डिस्चार्ज
जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर शिव मंदिर वाली गली अग्रवाल कालोनी के 60 वर्षीय व्यक्ति, वंडर सीमेंट झांसवा के 26 वर्षीय श्रमिक, अल्फा टावर ओमैक्स सिटी के 31 वर्षीय युवक व 58 वर्षीय महिला, गांव दूबलधन के 28 वर्षीय युवक, वजीरपुर के 24 वर्षीय और सांखोल के 25 वर्षीय युवक, गली नंबर-4 महावीर पार्क के 32 वर्षीय और 36 वर्षीय युवक, हैप्पी होम्स ओमेक्स सिटी के 50 वर्षीय व्यक्ति, गली नंबर-5 महावीर पार्क की 29 वर्षीय महिला, सुर्खपुर के 37 वर्षीय, जहाजगढ़ के 24 वर्षीय और गांव लुहारी को 35 वर्षीय युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

42572 लोगों की हो चुकी जांच
जिले में शुक्रवार तक 42572 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 970 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 40814 की निगेटिव आई। जबकि 788 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार अब तक 564 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 475 लोग होम आइसोलेट किए गए। फिलहाल 87 एक्टिव पेशेंट हैं और 938 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया के अनुसार, अब तक जिले के 14 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 56 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 31 संक्रमितों को उनके घरों में ही रखा गया है। शुक्रवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.28 फीसदी और रिकवरी रेट 90.3 फीसदी रहा। जिले के कुल 105407 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7599 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिनमें से 7512 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 87 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं। जिले में टेस्टिंग रेशियो 3868 व्यक्ति प्रति लाख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed