फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   15 मिनट की झमाझम बारिश के साथ पांच मिनट हुई हल्की ओलावृष्टि

15 मिनट की झमाझम बारिश के साथ पांच मिनट हुई हल्की ओलावृष्टि

Tue, 26 Feb 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
15 मिनट की झमाझम बारिश के साथ पांच मिनट हुई हल्की ओलावृष्टि
पंद्रह मिनट की झमाझम बारिश के साथ पांच मिनट हुई हल्की ओलावृष्टि, सरसों को नुकसान
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को हुई परेशानी, किसान की चिंता बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर व आसपास के भागों में सोमवार सांय 15 मिनट की झमाझम बारिश के साथ पांच मिनट तक हल्की ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से शहर में कई जगह जलभराव होने पर लोगों को खासी परेशानी हुई। वहीं, खेतों में सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।
सोमवार को दिन के समय मौसम में उमस बनी हुई थी। धूप भी खिली। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और बादल छा गए कुछ देर बाद बारिश होने लगी। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश से शहर के विभिन्न भागों में जलभराव हो गया। शहर के बस स्टैंड रोड पर दरियाव सिंह वाली गली में भारी मात्रा में पानी का जमाव होने से दुकानदारों व बस्ती के लोगों को खासी परेशानी हुई। इंवर्टर की दुकान चला रहे धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस गली में पहले से ही सीवर व्यवस्था ठप पड़ी है। गली में दूषित पानी का जमाव होने से आना-जाना तो दूर दुकानों में बैठना भी मुश्किल बना हुआ है। सोमवार को बारिश होने से गली में भारी मात्रा में पानी का जमाव हो गया। इस गली का सड़क से लेवल नीचे होने की वजह से यहां पानी का जमाव ज्यादा मात्रा में हो जाता है। इसी प्रकार बारिश से रोहतक चौक के आसपास, नगर परिषद कार्यालय परिसर, तिकोना पार्क, गांधी नगर, ढाणी फाटक के आसपास, पुरानी एलआईसी वाली गली, जांगड़ा मार्केट, भगत सिंह मार्केट, रोहतक रोड पर दुकानों के सामने बारिश के पानी का जमाव हो गया। अचानक हुई बारिश से बरसाती नाले भी ओवरफ्लो हो गए। इन नालों की लंबे समय से सफाई नहीं हो सकी है। ओलावृष्टि से रबी की फसलों में नुकसान होने के आसार हैं। खासकर सरसों की फसल में नुकसान हुआ है। सरसों का जिले में रकबा 53900 हेक्टेयर क्षेत्र है।
विज्ञापन

बाक्स: 11 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापामन
सोमवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम 24 व न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय मौसम में 49 प्रतिशत नमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed