फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छात्रा के साथ जातिसूचक शब्द प्रयोग करने वाली शिक्षिका के खिलाफ एसडीएम ने दी शिकायत, केस दर्ज

छात्रा के साथ जातिसूचक शब्द प्रयोग करने वाली शिक्षिका के खिलाफ एसडीएम ने दी शिकायत, केस दर्ज

Fri, 27 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ जातिसूचक शब्द प्रयोग करने वाली शिक्षिका के खिलाफ एसडीएम ने दी शिकायत, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव काकड़ौली हुक्मी सिंह राजकीय स्कूल में कार्यरत महिला टीचर द्वारा छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार मसले में बाढड़ा पुलिस ने उक्त टीचर के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह मामला बाढड़ा एसडीएम शंभू राठी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी हैै। वहीं, शिक्षा विभाग अधिकारी भी इस मामले की गहनता से जांच में जुटे हैं। बीईओ ने स्कूल मुखिया, शिक्षकों और बच्चों से भी बातचीत कर घटना के पहलुओं के बारे में जानकारी ली है।
विदित रहे कि कुछ रोज पहलेे काकड़ौली हुक्मी के ग्रामीणों ने एसडीएम बाढड़ा को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल की महिला टीचर द्वारा ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया और उक्त टीचर द्वारा जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। उसके बाद में मामला और गहरा गया। एसडीएम बाढड़ा ने ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए इस मसले की अपने स्तर पर जांच शुरू की। एसडीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित मामले की जांच की और पुलिस को पत्र लिखते हुए इस संबंध में महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इस पर बाढड़ा पुलिस ने उक्त महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा इसकी जांच डीएसपी को सौंप दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग भी कर रहा जांच
इस मामले में शिक्षा विभाग अधिकारी भी जांच कर रहे हैं। बाढड़ा बीईओ जयपाल सिंह ने इस संबंध में स्कूल मुखिया, अध्यापकों व स्कूली बच्चों से भी पूछताछ की है। बीईओ जयपाल सिंह ने बताया कि विभाग की जांच अभी चल रही है। बकौल बीईओ स्कूल शिक्षकों और बच्चों ने यही बताया है कि उक्त महिला टीचर का स्कूल में अच्छा व्यवहार रहा है। बीईओ ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट टीचर पर है आरोप
उक्त महिला टीचर स्कूल में गेस्ट फैकल्टी के तहत कार्यरत है। बीईओ जयपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने जांच के दौरान उक्त महिला टीचर से भी बातचीत की है। महिला टीचर का तर्क है कि उसने छात्रा को वेशभूषा के लिए एक दो बार जरूर टोका था। छात्रा केे साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया।



पुलिस ने एसडीएम के पत्र के आधार पर उक्त महिला टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसकी जांच डीएसपी कर रहे हैं। मामला बुधवार रात को दर्ज किया गया है।
-एसएचओ सूरजभान, पुलिस थाना बाढड़ा

-इस मसले में स्कूल मुखिया, शिक्षकों और बच्चों से भी पूछताछ की गई है। अब तक की जांच में शिक्षक व बच्चे उक्त महिला टीचर का अच्छा व्यवहार बता रहे हैं लेकिन इसमें अभी जांच और की जाएगी। उक्त महिला टीचर से भी उनकी बात हुई है। जांच पूरी होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
-जयपाल सिंह, बीईओ, बाढड़ा ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed