फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छह माह के अंदर जिला स्तर की चिकित्सा सुविधा सरकार करवा देगी मुहैया: विधायक सुखविंद्र

छह माह के अंदर जिला स्तर की चिकित्सा सुविधा सरकार करवा देगी मुहैया: विधायक सुखविंद्र

Thu, 05 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
छह माह के अंदर जिला स्तर की चिकित्सा सुविधा सरकार करवा देगी मुहैया: विधायक सुखविंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
प्रदेश का 22वां जिला चिकित्सा सुविधाओं में बेहद पिछड़ा हुआ है प्रदेश सरकार इसके बाद भी मौन है। सीएमओ की तैनाती से आगे स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई कदम आगे नहीं बढ़ाया है। जिले की अनदेखी पर सत्ता और विपक्ष विधायक आमने-सामने आए हैं। बाढड़ा से भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने छह माह के अंदर जिला मुख्यालय अस्पताल में जिला स्तरीय सभी सुविधाएं मुहैया कराने का दम भरा है तो वहीं विपक्ष विधायक राजदीप फौगाट ने उनके दावे पर तंज कसा है। विधायक राजदीप ने कहा कि छह माह में जिला स्तर की तो बड़ी बात है अगर तहसील स्तर की सुविधाएं लोगों को मिल जाए तो काफी है। वहीं, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का कहना है कि अस्पताल में व्यवस्थाएं बनाने के लिए बजट तक जारी नहीं किया जा रहा, ऐसे में छह माह में सिविल अस्पताल की दशा सुधारना संभव ही नहीं है।

अस्पताल नहीं अव्यवस्थाओं का गढ़ : राजदीप फौगाट
इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि जिला की बदहाल चिकित्सा सेवाएं न भाजपा विधायक से छुपी है और न ही सरकार से। जिला मुख्यालय सिविल अस्पताल अव्यवस्थाओं का गढ़ बन चुका है। गत दिनों जब मैंने अनशन शुरू किया था तो वार्ड ब्वॉय को मेरे चेकअप के लिए भेजा गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात क्या होंगे। प्रदेश सरकार जिले की जो उपेक्षा कर रही है उसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश का सबसे पिछड़ा अस्पताल है दादरी का : सतपाल सांगवान
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का कहना है कि जिला मुख्यालय अस्पताल प्रदेश का सबसे पिछड़ा अस्पताल है। भाजपा सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां मरीज बदहाल व्यवस्थाओं का दंश झेल रहे हैं। यहां बने विकट हालातों को देखकर सरकार को जल्द चिकित्सा सेवाएं मुहैया करानी चाहिए। मैंने मंगलवार को अनिल विज से बात भी की और यहां की अव्यवस्थाओं की जानकारी दी। अब देखो क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा सेवाओं का है अभाव, सरकार करेगी पूरा: सुखविंद्र मांढ़ी
भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने भी माना की जिला मुख्यालय अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि यहां की खामियों को सरकार जल्द ही दूर कर देगी। इसकी जानकारी वो स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री सहित एसीएस को भी दे चुके हैं। सुखविंद्र ने कहा कि अगले छह माह के अंदर सरकार जिला स्तर की सभी सुविधाएं यहां मुहैया करा देगी। सीएमओ से एडिशनल चीफ सेक्रेटरी यहां के हालातों की रिपोर्ट भी मांग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed