फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृति राशि बढ़ाकर की चार लाख रुपये: डीसी

भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृति राशि बढ़ाकर की चार लाख रुपये: डीसी

Sun, 18 Feb 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृति राशि बढ़ाकर की चार लाख रुपये: डीसी
28 तक जमा कर सकते है भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति के आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग ने डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन 28 फरवरी तक बीडीओ ब्लॉक के प्रथम तल पर स्थित विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। ये जानकारी उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने दी।

उन्होेंने बताया कि डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत आय सीमा को 2.50 लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपए कर दिया गया है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के 10वीं की परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र से 60 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र से 70 प्रतिशत, 12वीं की परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र से 70 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र से 75 प्रतिशत अंकों से पास करने वाले और स्नातक की परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र से 60 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र से 65 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग ए के 10वीं की परीक्षा 60 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत और पिछड़ा वर्ग बी के 10वीं कक्षा ग्रामीण क्षेत्र से 75 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र से 80 प्रतिशत अंकों के साथ पास करने वाले विद्यार्थी इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed