फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अर्जुन चौटाला झज्जर में पूर्व सैनिकों से हुए रूबरू

अर्जुन चौटाला झज्जर में पूर्व सैनिकों से हुए रूबरू

Mon, 29 Jan 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन चौटाला झज्जर में पूर्व सैनिकों से हुए रूबरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला रविवार को झज्जर में पूर्व सैनिकों से रूबरू हुए। उन्होंने पूर्व सैनकों की समस्याएं सुनीं और कहा कि इनेलो की सरकार आई तो पूर्व सैनिकों को सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
अर्जुन चौटाला ने आईएनएलडी ऑफिस झज्जर में हुए भूतपूर्व सैनिकों की मिंटिग में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि पहले तो कांग्रेस सरकार ने फौजियाें की नहीं सुनी और अब मोदी झूठे वादे करके सत्ता में आ गए। सत्ता में आने से पहले सरकार ने कहा था कि फौजी भाइयों को अनेक सुविधाएं दी जाएंगी, मगर अब सरकार में आने के बाद भाजपा नेता अपने वादों से मुकर गए। सीमा पर आए दिन सैनिक शहीद हो रहे हैं। इसके बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन

इससे पूर्व बराणी में हुए दर्दनाक हादसे में पहुंचकर अर्जुन चौटाला पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वह मांगावास गए और परिवार के साथ दुख बांटा। तलाव के सूबेदार के निधन पर भी दुख प्रकट करने पहुंचे। इसके बाद अर्जुन चौटाला पूर्व प्रत्याशी और पहलवान डीघल के भाई के निधन पर दुख प्रकट करने पहुंचे। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल रघबीर, कैप्टन जगबीर, पार्टी के जिला अध्यक्ष कर्मबीर राठी, पवन धनखड़, मनोज पांचाल, राकेश जाखड़, हल्का अध्यक्ष बलराज खरहर, युवा जिला अध्यक्ष उपेंद्र कादयान, बबीता पूनिया, महिला अध्यक्ष शीला फोगाट, भूपेंद्र गहलोत, युवा अध्यक्ष होश्यार निमाणा, सुरेश फोगाट, धर्मबीर फौजी, बिट्टू दादनपुर, सत्भान सिलानी व सतीश ठेकेदार माजरा भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन चौटाला पूर्व सैनिकाें से हुए रूबरू, सुनीं समस्याएं
-इनेलो के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की हुई बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed