फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गांवों में सर्वाधिक शिक्षित बेटियों ने फहराया तिरंगा

गांवों में सर्वाधिक शिक्षित बेटियों ने फहराया तिरंगा

Sun, 28 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
गांवों में सर्वाधिक शिक्षित बेटियों ने फहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
क्षेत्र के विभिन्न शिक्षा केंद्रों और संगठनों ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी स्कूलों में गांव की सबसे अधिक पढ़ी-लिखी बेटियों ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण करते हुए समारोह का शुभारंभ किया।
गांव बराही के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में गांव की सबसे पढ़ी-लिखी बेटी अन्नू ने ध्वजारोहण किया। स्कूल प्रांगण में प्रोजेक्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विषय से संबंधित माडल छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए। साथ ही एक वर्ष से छोटी बेटियों और उनकी माताओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच रमेश व ब्लाक समिति सदस्य विशाल बराही, कार्यकारी प्रभारी मंजू दहिया, प्रतिभा, अनिता रानी, संतोष, सुनीता शर्मा, सीमा, दर्शना, प्रमिला सहित अन्य शिक्षकगण व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिल जोसेफिन पहुंची नूना माजरा
गांव नूना माजरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष परमजीत ने झंडा फहराया। बच्चों ने शानदार ढंग से योग प्रदर्शन किया। मिस मलेशिया जोसेफिन टेन और मिस नीदरलैंड ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। जिप अध्यक्ष ने दोनों स्कूलों के प्रमुखों को सम्मानित किया। गांव सिलौठी के राजकीय उच्च विद्यालय प्रांगण में भी गांव की पढ़ी लिखी बेटी पूजा ने ध्वजारोहण किया। स्कूल प्रभारी मीनाक्षी जून के मार्गदर्शन में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों कजी भी प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि हरकेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह ध्वजारोहण
रामनगर स्थित काली मंदिर को चलाने वाली बहादुरगढ़ कल्चरल एसोसिएशन ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। लोवा खुर्द गांव में गणतंत्र दिवस पर नरेश जून ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ध्वजारोहण गांव की शिक्षित बेटी श्रुति ने किया। वैश्य आर्य कन्या बीएड कालेज में संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. आशु शर्मा ने, दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला में प्रधान सज्जन सिंह दलाल ने, वैश्य कन्या कालेज में प्रधान श्रीनिवास गुप्ता व प्राचार्य डा. राजरानी ने और छोटूराम नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव फूलचंद मिश्रा ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed