फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पम्थर लोडिंग व अन लोडिंग कार्य से गांधी नगर में बढ़े प्रदूषण से आमजन परेशान

पम्थर लोडिंग व अन लोडिंग कार्य से गांधी नगर में बढ़े प्रदूषण से आमजन परेशान

Tue, 10 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
पम्थर लोडिंग व अन लोडिंग कार्य से गांधी नगर में बढ़े प्रदूषण से आमजन परेशान
पत्थर लोडिंग-अनलोडिंग से प्रदूषण, लोग परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रेलवे की ओर से गांधी नगर कॉलोनी के साथ लगते एरिया में पत्थर-रोड़ी की लोडिंग व अनलोडिंग के कार्य से बढ़ रहे प्रदूषण पर कालोनी निवासियों ने रोष प्रकट किया है।
वार्ड के पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि इससे लोगों को दमा, श्वांस, एलर्जी जैसी परेशानी हो रही है सोमवार को विधायक राजदीप फोगाट व पार्षद महेश गुप्ता कॉलोनी के लोगों के साथ कार्यस्थल पर लोडिंग कार्य बंद करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि विधायक राजदीप फोगाट भी रेलवे के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन उपमंडल अधिकारी (ना0) चरखी दादरी को ज्ञापन के माध्यम से इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि इस दौरान मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक सत्यवान लांबा, एसएसई अविनाश कुमार, सहायक उप-निरीक्षक श्रीनिवास ने बताया कि रेलवे के मंडल परिचालन प्रबंधक ने इस समस्या के बारे में रेलवे के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ने कॉलोनी के साथ लगते एरिया से लोडिंग के काम को शिफ्ट करने की बात भी कही। विधायक राजदीप फोगाट व पार्षद महेश गुप्ता ने चेतावनी दी कि अगर लोडिंग कार्य को तुरंत कॉलोनी एरिया से बंद नहीं किया गया तो मंगलवार से एक भी पत्थर-रोड़ी का डंपर यहां खाली करने नहीं दिया जाएगा।

इस मौके पर वाइस चेयरमैन दीपक श्योराण, पार्षद आनंद महराणा, गोविंदराम बंसल, रामकुमार, रामगोपाल चेतनपुरिया, शिवनारायण, देवीदत्त , ओमप्रकाश चेतनपुरिया, पूर्व पार्षद अनिल कुमार, अशोक कुमार, अमर कुमार, सतपाल सोनी, अशोक शर्मा, नवीन कुमार, मुकेश मित्तल, मुकेश कुमार, अमर, शिबू, गोविंद गोयल, महेंद्र चेतनपुरिया, रिंकू शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed